Daayra: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. इस बीच अब ना सिर्फ फिल्म की रिलीज डेट रिवील हो गई है बल्कि इस अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर भी मेकर्स ने शेयर कर दिया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
फिल्म ‘दायरा’ का नया पोस्टर रिलीज
मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ का नया पोस्टर बेहद शानदार है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे हैं. फिल्म के मेकर्स ने आज यानी 29 जुलाई को इस अपकमिंग फिल्म का एक शानदार नया पोस्टर जारी किया. फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
बता दें कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने किया है. इसकी कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है. इस फिल्म में पहली बार करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन एक साथ नजर आने वाले हैं.
फिल्म का पोस्टर
फिल्म के हालिया रिलीज पोस्टर में फिल्म के दोनों लीड किरदार बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. ये एक ऐसी दुनिया की झलक देता है, जहां अपराध और कानून, न्याय, नैतिकता और जवाबदेही की सीमाओं को लगातार चुनौती दी जाती है. अब हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म थिएटर में कैसा परफॉर्म करेगी.
नई जोड़ी को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट
इसके अलावा अगर ‘दायरा’ की बात करें तो ‘दायरा’ की सबसे बड़ी खासियतों में से एक ये है कि इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं. इस नई जोड़ी ने पहले ही लोगों में एक्साइटमेंट है. फिल्म ‘दायरा’ एक अहम जांच के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें क्राइम, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और कोर्टरूम जैसी कार्यवाही के सीन दिखाए जाएंगे. फिल्म ‘दायरा’ में करीना और पृथ्वीराज के अलावा ये भी देखने वाली बात होगा कि और कौन-कौन किस किरदार में नजर आएगा. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- ‘1000 करोड़ रुपये का बजट और 2 पार्ट्स…’, बड़े लेवल पर बनाई जा रही Raaka, अल्लू अर्जुन की फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट क्या?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines