'1000 करोड़ रुपये का बजट और 2 पार्ट्स…', बड़े लेवल पर बनाई जा रही Raaka, अल्लू अर्जुन की फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट क्या?

Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर अब क्या नई जानकारी सामने आई है?

Raaka

Raaka. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं कि आखिर अल्लू अर्जुन की फिल्म से जुड़ा ये लेटेस्ट अपडेट क्या है?

विज्ञापन

साइंस-फिक्शन फिल्म का बजट

पॉपुलर निर्देशक एटली की आने वाली वाली फिल्म ‘राका’ साइंस-फिक्शन फिल्म है. फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, लेकिन इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की प्लानिंग है और इसे लगभग 1000 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

दो अलग दुनियाओं और टाइमलाइन में होगी कहानी

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं, अगर इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘राका’ की कहानी दो अलग-अलग दुनियाओं और टाइमलाइन में दिखाई जाएगी. एक सोर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी दो हिस्सों में डिवाइड होगी.

पौराणिक वैदिक काल और मॉडर्न समय

दरअसल, फिल्म का एक हिस्सा ट्राइबल पौराणिक वैदिक काल पर आधारित होगा और इसका दूसरा हिस्सा आज के मॉडर्न समय में सेट होगा. फिल्म बड़े बजट में बन रही है और इस बड़े बजट के साथ ये फिल्म अब तक के सबसे बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में से एक बन सकती है.

विज्ञापन

दो पार्ट की फ्रेंचाइजी फिल्म

इसके अलावा सोर्स ने ये भी बताया कि फिल्म ‘राका’ को दो पार्ट की फ्रेंचाइजी फिल्म के तौर पर प्लान किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग टाइमलाइन नजर आएगीं. एक ट्राइबल पौराणिक वैदिक समय में होगी और दूसरी आज के समय में. साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी जानकारी सामने आई है.

लीड एक्ट्रेस को लेकर जानकारी

गौरतलब है कि ये फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. इसलिए इसकी हर छोटी-बड़ी चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को लेकर जानकारी है कि मृणाल ठाकुर मॉडर्न टाइमलाइन में लीड रोल निभाएंगी और दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना ऐतिहासिक हिस्से का हिस्सा होंगी. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ