Kareena Kapoor Khan Birthday Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के कारण लाइमलाइट में आ जाती हैं। बता दें, बेबो के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर आज 15 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए उनकी छोटी बेटी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर उनके के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह अपने नाना के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
करीना ने शेयर की तस्वीर
करीना ने इंस्टाग्राम पर जेह और तैमूर की नाना रणधीर कपूर को गले लगाते हुए खूबसूरत पल शेयर किए हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा ‘द हग ऑफ लाइफ… जन्मदिन मुबारक हो नाना और मेरे पापा… #मैं अपने पिता की तरह हूं।’ करीना द्वारा शेयर की गई इस खास तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक, हर कोई कमेंट और लाइक के जरिए अपना प्यार लुटा रहा है।
यह भी पढ़ें: ये है ‘योद्धा…’, पहली बार 13 हजार फीट की ऊंचाई से रिलीज हुआ किसी हिंदी फिल्म का पोस्टर
जहां रिद्धिमा कपूर साहनी, अमृता अरोड़ा और जोया अख्तर ने दिल वाली इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसाया तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’ एक अन्य ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक प्रिय सर, आपको प्यार और आशीर्वाद।’ इसके अलावा एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला ‘मेरे जेह बाबा के जन्मदिन में केवल 5 दिन बचे हैं’
करीना कपूर खान वर्कफ्रंट
करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अफवाहें हैं कि करीना कन्नड़ में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक में उनके साथ नजर आएंगी। यश ने पिछले साल अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी और दिसंबर के महीने में उन्होंने फिल्म के टाइटल का खुलासा किया था। इसके अलावा करीना, कृति सेनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ के साथ ‘द क्रू’ में दिखाई देंगी। उनके पास रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी पाइपलाइन में शामिल है। करीना कपूर खान को पिछली बार ओटीटी फिल्म जाने जान में देखा गया था और इसी फिल्म से बेबो ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया था। फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम किरदारों में नजर आए थे।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines