Kareena Kapoor Khan On Taimur Name Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाने जान’ (Jaane Jaan) को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस अपने OTT डेब्यू के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इन दिनों इस फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, करीना भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के नाम पर हुई कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: अपने बेटे की शादी में ‘Gadar’ मोड में आग गए थे Sunny Deol, रिश्तेदारों को यूं सिखाया शर्म का पाठ
ट्रॉल्लिंग पर करीना ने तोड़ी चुप्पी
सालों बाद अब करीना का इस विवाद पर रिएक्शन सामने आया है। पहली बार उन्होंने बताया है कि अपने बेटे के लिए इस नाम को चुनने के पीछे क्या वजह थी। बता दें, जब करीना ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था तो काफी बवाल मचा था। जब एक्ट्रेस ने अपने बेबी का नाम तैमूर (Taimur) रखा तो लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया और बिना पूरा सच जाने उन पर बेबुनियाद आरोप लगा दिए। अब एक्ट्रेस ने बताया है कि वो वक्त उनके लिए काफी दर्दनाक और मुश्किल था। करीना ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि किसी मां या किसी बच्चे को इससे गुजरना पड़ा होगा। इसका कारण क्या था? मैं अभी भी सच में इसे समझ नहीं पाई हूं क्योंकि किसी का इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या कुछ भी करने का नहीं है। मुझे लगता है कि हमें बोलने की आजादी है, हम जो करना चाहते हैं उसकी आजादी है। कम से कम सैफ और मैं दोनों इस पर विश्वास करते हैं।”
Image Credit: Google
आखिर क्यों रखा ये नाम?
वहीं, तैमूर के नाम के पीछे क्या कहानी है इसपर खुलासा करते हुए करीना ने कहा, “जब हम नाम के बारे में सोच रहे थे… सैफ ने सच में कहा… उनके एक पड़ोसी दोस्त थे जिनके साथ वो बड़े हुए हैं। और उनको हमेशा से एक नाम काफी पसंद था और वो था तैमूर। तो सैफ ने कहा, ‘तुम्हें पता है अगर मेरा बेटा हुआ तो वो मेरा पहला दोस्त होगा। मैं उसका नाम ‘तैमूर’ रखूंगा और इस तरह से ‘तैमूर’ नाम रखा गया क्योंकि वो सैफ का पहला दोस्त था जब वो यहां शहर में रह रहा था।”
ट्रोलिंग का करीना पर असर
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “इसका किसी भी चीज या किसी से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जब ऐसा हुआ तो मैं थोड़ा सदमे में आ गई। लेकिन किस्मत से मुझे लगता है कि हमारे स्ट्रांग और चुप बने रहने की वजह से मुझे लगता है कि ये एक तरह से खत्म हो गया है। वो पिता नहीं क्यों पर सबसे ज्यादा फोटो खिंचवाने वाला बच्चा था। उसके नाम को लेकर ट्रोल किया गया। ये एक दर्दनाक और बहुत मुश्किल वक्त था। लेकिन मुझे लगता है कि सैफ और मैंने दोनों ने इसे बहुत डिग्निटी के साथ संभाला।”
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
52 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines