अपने बेटे की शादी में 'Gadar' मोड में आग गए थे Sunny Deol, रिश्तेदारों को यूं सिखाया शर्म का पाठ
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Sunny Deol Scolded Relatives At Karan Deol Wedding: गदर 2 (Gadar 2) एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की इस वक्त पूरे देश में चर्चा चल रही है। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है फैंस बस तारा सिंह की ही बातें कर रहे हैं। जैसे फिल्म में उनका गुस्सा फैंस को काफी पसंद आता है वैसे ही रियल लाइफ में भी उनका मिजाज काफी गर्म रहता है। ये बात ओर है कि रियल लाइफ में जब सनी देओल भड़कते हैं तो लोग सीटियां नहीं मारते बल्कि उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपने गुस्से का एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसके बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी रातों की नींद हराम हो गई थी…’ टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने सालों बाद खोला डायरेक्टर का कच्चा चिट्ठा
सनी देओल ने अब खुद रिवील किया है कि उनके बेटे की शादी में क्या हुआ था जिसके बाद वो गदर मोड में आ गए थे। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने अपनी रिश्तेदारों को फटकार लगाई थी। दरअसल, सनी देओल की 2 साइड हैं। एक तो शांत और शर्मीले इंसान की जो अक्सर वो खुद को बताते हैं। वहीं, उनका एक रूप वो है जिससे पाकिस्तान तक कांपता है। ऐसे में अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) और उनकी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य (Drisha Acharya) की शादी में रिश्तेदारों ने कुछ ऐसी हरकत कर दी थी जिसपर सनी पाजी आग बबूला हो गए थे।

Image Credit: Google
बता दें, एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वहीं, जब कुछ रिश्तेदारों ने उनके बेटे की शादी की प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन शेयर कर दी तो ये बात उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। सनी ने हाल ही में एक शो के दौरान कहा कि वो बेटे की शादी में अपने कुछ रिश्तेदारों से बहुत परेशान थे। क्योंकि जो लोग उनके घर पर रह रहे थे वो फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।
एक्टर ने कहा, “मैं अपने कुछ रिश्तेदारों से बहुत परेशान था। मैंने उनमें से कुछ को घर के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए डांटा भी। मैंने कहा ‘क्या तुम्हें शर्म नहीं आती?’ जब फंक्शन्स चल रहे थे, मैंने देखा कि हर जगह वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे। तो फिर दिन के आखिर में मैंने कहा, रहने दो, मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।” वहीं, वो सोशल मीडिया को कैसे देखते हैं इस पर बात करते हुए हुए एक्टर ने कहा, “जब से सोशल मीडिया आया है, सभी बेरोजगार लोगों के हाथ में एक टूल आ गया है क्योंकि ये सब गुमनाम है इसलिए वे जो चाहें कह सकते हैं। वो इस बारे में नहीं सोचते कि इससे लोगों को कितना नुकसान होता है। वो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: