Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात किसी ने घातक हमला कर दिया। इस हमले में एक्टर की ऐसी हालत हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। किसी अज्ञात शख्स ने सैफ के घर में घुसकर उनपर चाकू से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि वो एक चोर था और उसकी सैफ संग हाथापाई भी हुई थी। इस दौरान एक्टर की रीढ़ की हड्डी, गर्दन, बांह पर जख्म आए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। सैफ के जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों को उनकी सर्जरी तक करनी पड़ी।
सैफ पर हमले के बाद करीना का हुआ बुरा हाल
वहीं, अब इस हमले के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सैफ की पत्नी यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बेहद चिंतित नजर आ रही हैं। ये वीडियो हमले के बाद सैफ और करीना के घर के बाहर का है। इस इनसाइड वीडियो में करीना को बेहद बेचैन देखा जा सकता है। वो इतनी टेंशन में हैं कि एक जगह खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं। स्टाफ साथ में खड़े होकर हमले की कहानी सुना रहा है और उनके एक्सप्रेशंस से ही समझ आ रहा है कि सैफ के साथ क्या-क्या हुआ है।
पति की हालत देख घबराईं करीना
वहीं, करीना लूज कैजुअल कपड़ों में ऐसा लग रहा है किसी का इंतजार कर रही हैं। वो कभी फोन देख रही हैं, तो कभी बाहर की तरफ देख रही हैं। तब भी उन्हें चैन नहीं पड़ रहा, तो वो स्टाफ से कुछ सवाल कर रही हैं। वीडियो में बेहद टेंशन भरा माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं, आपको बता दें, अब सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं और उनसे मिलने लगातार अस्पताल में लोग पहुंच रहे हैं। करीना के अलावा, इब्राहिम, सारा और सिद्धार्थ आनंद को सैफ से मिलने अस्पताल जाते हुए देखा गया है।
यह भी पढ़ें: कौन-सा है Bigg Boss 18 का ‘अंडररेटेड रिश्ता’? दिल में प्यार फिर भी स्क्रीन पर ज्यादा नहीं दिखा साथ
3 संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया गया
आपको बता दें, सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया गया है और अब इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। एक्टर के घर के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है और इस मामले में उनसे पूछताछ चल रही है। आपको बता दें, कल के दिन करीना कहां थीं? ये भी सवाल किए जा रहे हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया से पता चल रहा है कि कल उन्होंने अपनी बहन करिश्मा कपूर, दोस्त सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ पार्टी की है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
9 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines