---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर से जलते हैं सैफ अली खान! करीना ने खुद बताई अपने पति की सच्चाई

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में करीना और करिश्मा कपूर पहुंची। इस दौरान करीना कपूर ने बताया कि उनके पति सैफ अली खान को करिश्मा से जलन होती है।

---विज्ञापन---

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लेटेस्ट एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आईं। कपिल शर्मा से बात करते हुए दोनों बहनों ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान करीना कपूर ने कपिल शर्मा से बताया कि उनके पति सैफ अली खान बहन करिश्मा कपूर से जलते हैं। आइए बताते हैं कि सैफ अली खान किस वजह से करिश्मा कपूर से जलते हैं।

करिश्मा से जलते हैं सैफ अली खान

कपिल शर्मा से बात करते हुए करीना कपूर ने मजेदार अंदाज में बताया, “मेरे पति लोलो से सबसे ज्यादा जलते हैं। क्योंकि वे कहते हैं कि तुम लोलो से इतना बात करती हो लेकिन मेरे से इतनी बात नहीं करती हो। मेरे पति को लगता है कि मैं लोलो के साथ ही रहती हूं ना कि उनके साथ।”

---विज्ञापन---

दोनों बहनें दिनभर करती हैं फोन पर बातें

करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि वो दोनों लोग एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं। दोनों बहनें दिन में कई बार बात करते हैं। करीना ने बताया, “हम लोग दिन में कम से कम चार से पांच बार बात करते हैं। कुछ भी होता है चाहे वो कुक के बारे में हो, या पेरेंट्स के बारे में हो, खाने के बारे में हो। सब चीजों के बारे में हम बात करते हैं। सुबह चालू होता हैं बात करना और रात को खत्म होता है।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bollywood+edits💖 (@teatimegupshup)

यह भी पढ़ें: किसी ने 11 साल पहले घर छोड़ा, कोई होली के बाद गांव नहीं लौटा… बाबा सिद्दीकी के शूटर्स के परिवार ने किए बड़े खुलासे

---विज्ञापन---

करीना और करिश्मा एक दूसरे के काफी हैं करीब

करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों की बॉन्डिंग काफी गहरी है। दोनों लोगों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों लोग एक दूसरे की बड़ाई करते हुए नहीं थकते हैं। दोनों ही नोपो किड हैं लेकिन करिश्मा और करीना ने अपना नाम खुद बनाया है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर एक दूसरे को काफी करीब हैं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan को मशहूर एक्ट्रेस ने मौके का फायदा उठा किया किस, शरमाते रह गए दबंग खान

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Oct 13, 2024 04:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola