हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kareena Kapoor किस मामले में हैं 'इंडस्ट्री की चेयरपर्सन', Kapil Sharma के शो में हुआ था खुलासा

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर करीना के फोटोज और वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करते हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपनी किसी ना किसी बात की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब जब बात बी-टाउन दीवाओं की हो रही है, तो भला नवाब साहब की बेगम कैसे पीछे रह सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान की।

‘इंडस्ट्री की चेयरपर्सन’

करीना कपूर अक्सर ही अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के लिए चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर की चर्चा ना हो ऐसा भी नहीं हो सकता। गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार में करीना कपूर की बातें होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर करीना का एक वीडियो है, जिसमें ये साबित होता है कि करीना कपूर ‘इंडस्ट्री की चेयरपर्सन’ तो हैं। हालांकि अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर बेबो किस मामले में ‘इंडस्ट्री की चेयरपर्सन’ हैं? तो आइए जानते हैं…

करीना ने ऐसे किया रिएक्ट

दरअसल, सोशल मीडिया पर करीना कपूर का जो वीडियो सामने आया है, वो कपिल शर्मा के शो का है। इस वीडियो में करीना कपूर और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल करीना से कहते हैं कि आपका एक ग्रुप है, जिसकी आप चेयरपर्सन हैं। इस ग्रुप में आप इंडस्ट्री की गॉसिप लेती हैं। कपिल के इस सवाल पर करीना हैरानी वाला रिएक्शन देती हैं।

विज्ञापन

करण जौहर ने लगाई मुहर

हालांकि इसके बाद कपिल कहते हैं कि मैं आपको एक वीडियो क्लिप दिखाना चाहता हूं और शो में एक क्लिप प्ले की जाती है। ये वीडियो भी कपिल के शो का ही होता है, जिसमें कपिल, मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर से सवाल करते हैं कि मान लीजिए अगर आप प्रधानमंत्री बन जाते तो फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को उनकी पर्सनॉलिटी के हिसाब से क्या मिनिस्ट्री देते?

करण ने क्या कहा?

इसके लिए आप कॉजोल की हेल्प ले सकते हैं। फिर कपिल कहते हैं कि गॉसिप मिनिस्ट्री, तो इस पर करण जौहर झट से जवाब देते हैं कि करीना कपूर। इस वीडियो में करण आगे कहते हैं कि क्या है ना कि उनका जो घर है ना वो गॉसिप का सेंटर है। सुबह-सुबह जब वो उठती हैं ना, तो इसके बाद वो 10 कॉल करती हैं कि क्या खबर लाए हो? और अलग-अलग तरह के लोगों के पास जाते हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने भी किया जमकर रिएक्ट

इसके बाद अगर उन्हें किसी पर कंफर्मेशन चाहिए, तो वो मुझे फोन करती हैं और पूछती हैं कि इज दिस ट्रू, तो फिर में अपने हिसाब से जो भी सिचुएशन होती है जवाब देता हूं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो पुराना है। सोशल मीडिया मौजूद इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- Salim Khan ने खोला ‘खान परिवार’ का राज! बेटों को दी थी ये सलाह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola