Salim Khan ने खोला 'खान परिवार' का राज! बेटों को दी थी ये सलाह
Salim Khan on Khan Family: सलमान खान अपने पेरेंट्स के साथ गैलेक्सी अपॉर्टमेंट में रहते हैं। एक बार सलीम खान ने खान फैमिली को लेकर एक खुलासा किया था।
Edited By Nancy Tomar

Salim Khan
Edited By Nancy Tomar

Salim Khan
Salim Khan on Khan Family: बॉलीवुड में कई फैमिली ऐसी हैं, जो अक्सर अपनी पॉपुलैरिटी के लिए जानी जाती है। इस लिस्ट में खान परिवार भी आता है। सभी जानते हैं कि खान फैमिली गैलेक्सी में रहती हैं, लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है, जिसे खुद सलीम खान ने रिवील किया था। बेशुमार दौलत होने के बाद भी सलमान खान अपने माता-पिता के साथ इसी घर में रहते हैं। ऐसे में खान परिवार का वो कौन-सा राज है, जिसे सलीम खान ने दुनिया को बताया था। आइए जानते हैं…
दरअसल, सोशल मीडिया पर सलीम खान का एक वीडियो मौजूद है। इस वीडियो में सलीम और अरबाज दोनों बात कर रहे हैं। वीडियो में अरबाज, सलीम खान से कहते हैं कि खान परिवार के बारे में ये किसी से भी पूछोगे, तो उनका लगता है कि सब गैलेक्सी में ही रहते हैं, लेकिन आपने बहुत पहले एक बात कही थी।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अरबाज खान कहते हैं कि आपने कहा था कि जबतक तुम लोगों की शादी नहीं हो जाती, तब तक तुम मेरे घर में रह सकते हो, लेकिन जिस दिन तुम लोगों की शादियां हो जाए, ये घर छोड़ दो। भले ही सुबह से लेकर शाम तक आ जाओ और आपको ऐसा लगता था कि ऐसा करने से क्लोजनेस होती है।
अरबाज से इस सवाल पर सलीम खान कहते हैं कि अलग रहने से मोहब्बत बढ़ती है। आपस में प्यार बढ़ता है। पूछा जाता है कि किधर है आज क्यों नहीं आया। बता दें कि सलीम खान और उनकी वाइफ और सलमान खान गैलेक्सी में ही रहते हैं। किसी भी फंक्शन या इवेंट में पूरे खान परिवार को एक साथ देखा जाता है। बता दें कि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि पुराना है।
हालांकि कई लोगों के मन में ये भी सवाल रहता है कि सलमान खान के पास बेशुमार दौलत है, लेकिन उसके बाद भी वो उसी घर में क्यों रहते हैं, तो आपको बता देते हैं कि सलमान अपने माता-पिता को नहीं छोड़ना चाहते हैं और वो उनके साथ उसी घर में रहना चाहते हैं। भले ही गैलेक्सी कहने को एक छोटा फ्लैट है, लेकिन सलमान खान के इस घर में हर वो सुविधा है जो एक लग्जरी घर में होती है। सोशल मीडिया पर कई बार गैलेक्सी के अंदर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फैंस को भी सलमान खान का ये घर बेहद पसंद आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: