Karanveer Mehra In Bigg Boss 18: बिग बॉस का 18वां सीजन करणवीर मेहरा ने जीत लिया है। उन्हें करणवीर मेहरा शो का टैग पहले ही दिया जा चुका था। अब उन्होंने शो भी जीत लिया है। वहीं टॉप 2 में आकर विवियन डीसेना को हार का सामना करना पड़ा है। वह शो के फर्स्ट रनर-अप बने। करण की बात करें तो उन्होंने दर्शकाें का सबसे ज्यादा वोट पाकर शो की शानदार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उनकी इस सफलता के पीछे 5 बड़ी खूबियां हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…
गेम में दिखाई चालाकी
करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 में अपने सारे रंग दिखाए हैं। उनकी जर्नी को फेक कहना बिल्कुल गलत होगा। शो के दौरान जितने भी टास्क आए हों करण ने उसे पूरी ईमानदारी के साथ खेला है। जहां चतुर और चालाक बनना पड़ा वहां उन्होंने अपना ये रंग भी दिखाया है।
अपनों के लिए स्टैंड
करणवीर मेहरा ने सलमान खान के सामने कहा था कि वह असल जिंदगी में रिश्ते संभाल नहीं पाए इसलिए बिग बॉस 18 के रिश्तों को वह संभालने की कोशिश करते हैं। जहां बात अपनों की आई वहां करण ने हमेशा उनका स्टैंड लिया है। चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर के लिए करण हमेशा खड़े रहते हैं।
धोखा खाने के बाद भी दोस्ती
करण और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती बिग बॉस 18 का चर्चित मुद्दा रहा है। एक वक्त आया जब शिल्पा ने करण को नॉमिनेट किया। टाइम गाॅड टास्क के दौरान उन्हें दो बार धोखा दिया लेकिन करण ने पीठ पर चाकू खाने के बावजूद शिल्पा के साथ दोस्ती निभाई।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal के एविक्शन से भड़के फैंस, बताया मेकर्स का अनफेयर फैसला
महान होने का सर्टिफिकेट
करण पर कई बार आरोप लगे हैं कि वह घरवालों को सर्टिफिकेट देते हैं। वह महान होने का सर्टिफिकेट देकर नैरेटिव सेट करते हैं। लेकिन टास्क के दौरान करण को खुद को पीछे रख दूसरों को आगे रखते हुए भी देखा गया है। टिकट टू फिनाले टास्क इसका उदाहरण है, जब करण ने चुम दरांग के लिए खेला था।
अपनी बात को हमेशा रखा
टास्क के दौरान अगर किसी कंटेस्टेंट ने अपना 100 प्रतिशत दिया है, तो करण ने उसकी तारीफ हमेशा की है। भले ही वह दूसरे ग्रुप का क्यों ना हो। उनकी नजर में अगर कोई गलत है तो उसे कॉल आउट भी करण ने किया है। उनकी ये सारी खूबियां उन्हें शो का विनर बनाने के लिए काफी हो सकती हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन खूबियों की बदौलत करण ने बिग बॉस का गेम हर बार पलटा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines