---विज्ञापन---

Rajat Dalal के एविक्शन से भड़के फैंस, बताया मेकर्स का अनफेयर फैसला

Bigg Boss 18 Finale Rajat Dalal Eviction: बिग बॉस 18 से रजत दलाल का एविक्शन हो गया है। फिनाले की रेस में टॉप 3 में आकर रजत बेघर हो गए हैं। हालांकि उनके एविक्शन से उनके फैंस भड़क गए हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Finale Rajat Dalal Eviction: बिग बॉस 18 के टॉप 3 में आकर रजत दलाल का शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया है। उनके बेघर होने के बाद फैंस के रिएक्शन सोशल मीडिया पर आने शुरू हो गए हैं। फैंस रजत दलाल के एविक्शन को अनफेयर बता रहे हैं। जाहिर है कि वोटिंग लाइन बंद होने के बाद लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आए थे, जिसमें रजत दलाल सबसे ऊपर थे। बॉस मीटर में भी रजत दलाल नंबर वन पर चल रहे थे। AI के प्रिडिक्शन में तो उन्हें विनर तक बता दिया था। ऐसे में उनका एविक्शन फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा है। उनके बाहर होने के बाद करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

फैंस ने बताया अनफेयर एविक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें रजत दलाल के फैंस उनके एविक्शन को अनफेयर बताते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में फैंन का कहना है कि रजत दलाल को बाहर कर दिया गया है। टॉप 3 में आकर उन्हें बाहर किया गया है। इसके बाद फैंस वीडियो में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए गालियां भी दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में फैंस का कहना है कि रजत दलाल के फैंस और वह सब काफी वोट कर रहे थे। रजत को काफी वोट मिल रहा था लेकिन मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 18 के फिनाले से बेघर कर दिया है। वीडियो में वह रजत दलाल के फैंस से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वह अब बिग बॉस 18 को नहीं देखें। उनके रिएक्शन से साफ है कि फैंस को रजत दलाल के एविक्शन से तगड़ा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

रजत दलाल को एल्विश का था सपोर्ट

बता दें कि बिग बॉस 18 के हालिया एपिसोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें टॉप 6 को सपोर्ट करने के लिए सेलिब्रिटीज और शो के एक्स विनर आए थे। इस दौरान बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने रजत दलाल का सपोर्ट किया था। एल्विश ने साफ कहा था कि उन्हें मीडिया की जरूरत नहीं है। उनकी एल्विश आर्मी फैंस को पूरा सपोर्ट कर रही है। हालांकि रजत दलाल के एविक्शन के साथ ही एल्विश आर्मी का सिस्टम भी हैंग हो गया है।

---विज्ञापन---

एल्विश ने की थी ये घोषणा

बता दें कि एल्विश यादव ने रजत दलाल की जीत को लेकर एक बड़ी घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा था कि अगर रजत दलाल बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतते हैं तो वह फैंस को 101 आईफोन 16 प्रो मैक्स देंगे। 1.5 करोड़ रुपये के इस गिफ्ट ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 20, 2025 12:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola