पॉपुलर एक्टर करण वाही ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में एक्टर करण वाही ने अपने करियर को लेकर कुछ ऐसा रिवील किया कि आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। अक्सर आपने सुना होगा कि लोग स्ट्रगल करते रह जाते हैं और लुक्स अच्छे न होने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता। लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई इसलिए काम से दूर हो क्योंकि वो सुन्दर है? सुनकर भले ही अटपटा लगा हो, लेकिन ये सच है।
करण वाही के लिए सुन्दर होना बना मुसीबत
अब एक्टर करण वाही ने रिवील किया है कि उनके हाथ से प्रोजेक्ट निकले हैं क्योंकि वो कभी-कभी हीरो से ज्यादा सुन्दर लगते हैं। दरअसल, हर्ष ने उनसे पूछा था कि कभी-कभी ऐसा होता है कि आप लीड एक्टर से ज्यादा सुन्दर लगते हो, तो फ्रेम में आपको हटा दिया जाता है। तो क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? इसके जवाब में करण ने कहा, ‘ये होने से पहले ही निकाल दिया गया। हुआ है, लेकिन मुझे किसी ने सीधा मुंह पर नहीं बोला।’
हीरो से ज्यादा सुन्दर होने की वजह से नहीं मिलता काम
करण वाही ने कहा, ‘मुझे इधर-उधर से पता चला है कि आपको इसलिए काम नहीं मिला क्योंकि आप हीरो से ज्यादा सुन्दर लग रहे थे। मुझे ये सोच समझ नहीं आती क्योंकि अगर मैं लीड भी हूं या मैं किसी के भी साथ काम कर रहा हूं, तो मेरी भी तो कोई अपनी वैल्यू होगी? अगर मैं ऋतिक रोशन के साथ भी काम कर रहा हूं, तो उनका भी तो अपना एक स्टारडम है, लेकिन इसका ये मतलब थोड़ी है कि उनकी वजह से हम गंदे दिखने लग जाएंगे?’
यह भी पढ़ें: मनीषा रानी ने मुंबई में खरीदा नया घर, सोशल मीडिया पर सुनाई गुड न्यूज
सुंदरता बनी एक्टर के लिए प्रॉब्लम
करण वाही ने बताया कि सुंदरता के चक्कर में उन्हें बहुत प्रॉब्लम होती है। कई जगहों पर काम नहीं मिलता क्योंकि उन्हें कहा जाता है कि आप ये लग ही नहीं सकते हो। करण वाही ने कहा, ‘लग नहीं सकते हो का क्या मतलब होता है? ये तो तुम्हें बनाना पड़ेगा मुझे।’ करण ने कहा फरहान भी तो बना ना मिलखा, आमिर खान भी बनते हैं। उन लोगों को मौका मिल जाता है, हम लोगों को शायद वो मौका या टाइम फ्रेम नहीं मिलेगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines