---विज्ञापन---

मनीषा रानी ने मुंबई में खरीदा नया घर, सोशल मीडिया पर सुनाई गुड न्यूज

मनीषा रानी ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। एक्टर्स ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक बड़ी गुड न्यूज शेयर की है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम मनीषा रानी ने बताया है कि अब उनके हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। उनका एक बड़ा सपना नवरात्र के शुभ अवसर पर पूरा हो गया है। सपनों के शहर मुंबई में मनीषा को नाम, दौलत-शोहरत और प्यार सब कुछ मिला है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लेने के बाद से पूरा देश अब मनीषा को जानता है और उन पर जान छिड़कता है।

मनीषा रानी ने मुंबई में खरीदा पहला घर

मनीषा रानी के चुलबुले अंदाज ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया है। फैंस से मिले इसी प्यार का नतीजा है कि अब मनीषा रानी मुंबई में अपना खुद का घर खरीदने में कामयाब हो गई हैं। मनीषा ने मुंबई में अपना पहला अपार्टमेंट खरीदा है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। मनीषा ने एक नोट शेयर किया और अपने घर को लेकर खुलासा किया।

---विज्ञापन---

नवरात्री के पहले दिन ही पूरा हुआ सपना

मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘नवरात्र का पहला दिन और आप सबके प्यार की वजह से मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर.. ये सब कुछ आप सब लोगों की वजह से हुआ। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। हर चीज के लिए ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं।’ अब मनीषा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, मनीषा के नए घर की कीमत भी रिवील हो गई है।

Manisha Rani

Manisha Rani

यह भी पढ़ें: क्या मीना कुमारी को पीटते थे पति कमाल अमरोही? सौतेले बेटे से कैसे थे एक्ट्रेस के रिश्ते?

---विज्ञापन---

कहां और कितने में खरीदा घर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा रानी ने 4.98 करोड़ रुपये में मुंबई में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा है। उनका घर मुंबई गोरेगांव में है। बताया जा रहा है कि मनीषा का अपार्टमेंट 17वीं मंजिल पर है और वहां से खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। ये घर मनीषा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वो हमेशा से बालकनी वाला घर चाहती थीं। ऐसे में अब उनका ये सपना पूरा हो गया।

First published on: Mar 31, 2025 06:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola