Sushant Singh Rajput Birthday: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुबह से सुशांत के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे आज भी वो हमारे साथ ही हैं। सुशांत का निधन हो चुका है, आज भी इस बात पर यकीन कर पाना उनके फैंस और को-स्टार्स के लिए मुश्किल हो रहा है। सुशांत का नाम सुबह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस का प्यार सुशांत पर आज भी उसी तरह बरस रहा है, जैसे सालों पहले देखने को मिलता था। इसी बीच सुशांत के दोस्त और उनके शो की प्रोड्यूसर ने उन्हें याद किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर दोस्तों को आई याद
‘बिग बॉस 18’ के विनर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने सुशांत के साथ पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) में काम किया था। इस शो में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग हो गई थी। इनकी दोस्ती कितनी गहरी थी? इसका सबूत तो सोशल मीडिया पर मौजूद इनकी तस्वीरें हैं, जिनमें ये साथ में मस्ती करते और पार्टी करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अपने दोस्त के जन्मदिन पर करण उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सालों पुरानी तस्वीर शेयर कर सुशांत को याद किया है।
Karan Veer Mehra
करण ने पुरानी तस्वीर के साथ सुशांत को किया विश
करण ने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक्टर्स शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। करण के ऊपर सुशांत लेटे हुए हैं और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए कारण ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे भाई। काश तू ये सब देखने के लिए यहां होता भाई। #SSR।’ करण का ये पोस्ट देखकर लग रहा है जैसे वो अपनी जीत के जश्न में अपने दोस्त को बेहद मिस कर रहे हैं। इसके अलावा एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भी सुशांत के लिए पोस्ट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: महज 39 साल के एक्टर का निधन, घर से मिला शव; मौत का कारण रिवील
एकता ने सुशांत का वीडियो किया शेयर
एकता ने ‘पवित्र रिश्ता’ का वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्चना-मानव की शादी का सीक्वेंस देखने को मिल रहा है। इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, ‘पुरानी यादें और भावनाएं लहरों के साथ आती हैं और शायद आज भी ऐसा ही एक दिन है… हैप्पी बर्थडे, आप जहां भी हों शाइन करो, मुस्कुराओ, याद रखें कि आप से प्यार करते थे!’ अब एकता का ये पोस्ट देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 mins agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
15 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
17 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
18 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
23 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
23 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines