Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में हुए वीकेंड का वार पर जमकर फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं सलमान इतना गुस्सा थे कि उन्होंने करण को शो छोड़ने तक के लिए कह दिया था। शो के होस्ट को इतना गुस्सा इसलिए आया था क्योंकि करण वीर ने टिकट टू फिनाले को बहुत हलके में लिया था। करण ने पूरा टास्क खुद के लिए नहीं, बल्कि चुम को दावेदारी दिलवाने के लिए खेला था।
करण की किस बात पर भड़के थे सलमान खान?
वो लगातार चुम को सपोर्ट कर रहे थे। ऐसे में सलमान ने करण से सवाल किया कि उन्होंने ये टास्क खुद के लिए क्यों नहीं खेला? खुद को डिफेंड करते हुए करण ने बेहद ओवर कॉन्फिडेंस में जवाब दिया कि वो इस बात को लेकर एक दम कॉन्फिडेंट हैं कि वो टॉप 5 में जाएंगे। यानी करण को ऐसा लगता था कि उन्हें इस टास्क और टिकट टू फिनाले की जरूरत ही नहीं थी। इतना ही नहीं करण ने इसके बाद सलमान के सामने एक और बड़ी बात कही थी। करण ने कहा था कि वो ये भी जानते हैं कि चुम दरांग (Chum Darang) भी टॉप 5 में होंगी।
वोटिंग ट्रेंड में सही साबित हुए करण वीर मेहरा
करण के ये दोनों दावे सुनकर सलमान खान भड़क गए थे और उन्होंने करण को जमकर लताड़ लगाई थी। हालांकि, अब करण के दोनों दावे सच साबित हो गए हैं। इस बात का सबूत भी मिल गया है। अब इस हफ्ते का मिड वीक एविक्शन का वोटिंग ट्रेंड सामने आया है। फिनाले वाले दिन से पहले एक मिड वीड एविक्शन होने वाला है। इस एविक्शन के लिए सभी घरवाले नॉमिनेटेड हैं। अब किसे सबसे ज्यादा वोट्स आ रहे हैं, वो रिवील हो गया है।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal क्या बाहरी रिश्तों से जीतेंगे ट्रॉफी? मीडिया का इल्जाम कितना सच
चुम और करण दोनों की टॉप 5 में हुई एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत दलाल (Rajat Dalal) इस लिस्ट में टॉप पर हैं और नंबर 2 की पोजीशन पर करण हैं। यानी उनका एक दावा तो सच साबित होता दिख रहा है कि वो टॉप 5 में होंगे। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चौथे नंबर पर चुम दरांग हैं। यहां पर करण का दूसरा दावा भी सही निकला। चुम ने चौथी पोजीशन हासिल करके करण को सही ठहरा दिया है। जिसका मतलब है कि सलमान खान ने बिना बात ही करण को शो पर ट्रोल किया था।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
46 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines