हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

TV पर सुपरहिट एक्टर, बॉलीवुड में फ्लॉप, 3 शादियां करने वाले इस हीरो को पहचाना?

Karan Singh Grover: बात टीवी की हो या फिल्म इंडस्ट्री की… दोनों ही जगहों पर ना जाने कितने लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। कुछ तो सफलता की सीढ़ी चढ़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो कुछ एक टाइम के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
Karan Singh Grover

Karan Singh Grover: बात टीवी की हो या फिल्म इंडस्ट्री की… दोनों ही जगहों पर ना जाने कितने लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। कुछ तो सफलता की सीढ़ी चढ़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो कुछ एक टाइम के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। कोई टीवी पर पॉपुलर हो जाता है, तो कोई फिल्मों से हिट हो जाता है। कुछ लोग पहले टीवी में अपनी किस्मत आजमाते हैं और फिर फिल्मों का रुख करते हैं। इसमें भी कुछ सफल हो जाते हैं, तो कुछ को सफलता नहीं मिलती। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं जो टीवी पर तो चमका, लेकिन फिल्मों में आते ही फ्लॉप हो गया। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्टर?

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी का बेहद पॉपुलर नाम यानी करण सिंह ग्रोवर हैं। करण सिंह ग्रोवर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कुछ खास सुर्खियों में नहीं आए, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। साल 2004 में करण सिंह ग्रोवर मोस्ट पॉपुलर मॉडल बनकर दुनिया के सामने आए।

‘दिल मिल गए’ से जीता दिल

साल 2004 में ही करण ने एमटीवी इंडिया के बालाजी टेलीफिल्म्स के यूथ शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद साल 2007 में करण सिंह मेडिकल यूथ ड्रामा शो ‘दिल मिल गए’ में नजर आए। इसके बाद ऐसा कहा गया कि करण सिंह नंबर वन पर हैं। जब करण इस शो को कर रहे थे तो उन्होंने कुछ रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया और उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया।

विज्ञापन

‘कुबूल है’ से मिली पहचान

करण सिंह ने जबसे टीवी पर डेब्यू किया, तबसे ही वो खूब मेहनत कर रहे थे और साल 2012 में उनकी किस्मत चमकी। जी हां, साल 2012 में करण सिंह को टीवी के बेहद पॉपुलर शो ‘कुबूल है’ में लीड रोल मिला और इससे वो पॉपुलैरिटी की सीढ़ी चढ़ते चले गए। ये शो इंडियन टेलीविजन का नंबर 2 शो बनकर सामने आया और घर-घर में करण सिंह ग्रोवर के चर्चे होने लगे।

फिल्मों में नहीं चमकी किस्मत

इसके बाद करण की ऐसी किस्मत चमकी कि वो देखते ही देखते ही स्टार बन गए और टेलीविजन के हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए। हालांकि कुछ समय बाद करण ने ‘कुबूल है’ को अलविदा कह दिया और करण के शो छोड़ते ही शो की रेटिंग बहुत ज्यादा गिर गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया, लेकिन वो फिल्मों में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जो उन्हें मिलना था।

विज्ञापन

करण ने की हैं तीन शादियां

इसके अलावा अगर करण सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की है। साल 2008 में करण ने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। हालांकि 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की और 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने बिपाशा बसु से शादी की और अब दोनों बेटी देवी के पेरेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan को स्टार बनाने में Sharda Sinha का भी हाथ, मात्र 76 रुपये में किया था ये काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola