टीवी के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने हर शो से लोगों का दिल जीता है। वो अग्रेसिव रोल में बेहद पसंद किए हैं और रियल लाइफ में भी अपने बयानों और कारनामों के चलते सुर्खियों में छा जाते हैं। अब उस एक्टर ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि ‘ये है मोहब्बतें’ के रमन भल्ला यानी करण पटेल हैं। अब करण ने कई शॉकिंग बयान दिए हैं।
सेट पर हमेशा लेट आते थे करण पटेल
करण ने अपने पुराने शो पर बात करते हुए रिवील किया कि ‘ये है मोहब्बतें’ में उनका गुस्सा इसलिए दिखता था क्योंकि वो नेचुरल आता था। वो घर से ऐसे ही निकलते थे। करण पटेल ने कहा कि उन्हें सुबह के शूट अच्छे नहीं लगते। हर्ष ने भी बताया कि ‘खतरा-खतरा’ के शूट पर 9 बजे की टाइमिंग होती थी और करण ने कभी 12 बजे से पहले पैर नहीं रखा। तो करण ने सफाई देते हुए कहा, ‘आदमी आए तो उस मेंटालिटी से कि आया हूं पूरा काम खत्म करके जाऊंगा, तुम चिड़चिड़ा किसी को बुलाओगे, वो आधे मन से काम करेगा। ना काम में ऑनेस्टी, ना परफॉरमेंस में ऑनेस्टी।’
वैनिटी वाले इकलौते टीवी एक्टर थे करण
करण ने बताया कि वो लेट ही आते थे और उनके हिसाब से ही शूटिंग प्लान होती थी। दरअसल, उनसे सुबह उठा नहीं जाता। वो जिम के लिए तो सुबह 8 बजे उठ सकते हैं, लेकिन काम के लिए नहीं उठ सकते। इस दौरान हर्ष ने खुलासा किया कि करण पटेल इकलौते टीवी एक्टर थे जिनकी खुद की वैनिटी है थी। तो करण ने कहा, ‘थी, अब क्या करता? शूटिंग ऐसी होती थी हमारी। हम 370 दिन काम करते थे 365 में क्योंकि हमारे यहां डेली शोज में वो सिस्टम ही नहीं है ना कि बैंक हो आपके पास, एपिसोड है आपके पास।’
ऑन एयर हो गई थी गाली
करण ने एक मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि एक बार तो उनकी गाली गलती से ऑन एयर चली गई थी। करण ने कहा, ‘जल्दबाजी में एडिट में निकल जाता है, चली गई एक, लेकिन कैरेक्टर पंजाबी था तो किसी को फर्क नहीं पड़ता।’ इसके बाद भारती ने करण से सवाल किया कि क्या उन्हें अभी भी डेली सोप के ऑफर आते हैं? तो करण ने खुलासा करते हुए कहा, ‘नहीं, लास्ट 6 साल से मुझे एक भी ऑफर नहीं आया। डेली सोप का क्या, वीकली का भी नहीं आया। टीवी बन कहां रहा है? वैसे भी बन भी रहा है तो आता तो नहीं।’
यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट में कैसे बची सोनू सूद की पत्नी की जान? 2 हफ्ते बाद एक्टर ने वीडियो जारी कर दी सलाह
6 साल से करण पटेल को क्यों नहीं मिला एक भी ऑफर?
करण पटेल ने इसके पीछे की वजह भी रिवील की है। करण ने ऑफर ने मिलने का कारण देते हुए कहा, ‘अब रोज कुछ कम से कम 150-200 नए एक्टर पैदा हो रहे हैं, तो वो जो एक्टर हैं उनका जो बजट होगा वो हमसे 10% होगा। हम 90% ज्यादा भारी पड़ते होंगे उन पर। तो जब वही सफेदी वही कम दाम में मिले, तो ये क्यों लें।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines