Nisha Rawal Karan Mehra: टीवी के मशहूर कपल निशा रावल (Nisha Rawal) और करण मेहरा (Karan Mehra) अपने रिलेशनशिप को लेकर बीते कुछ समय से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। कभी अपनी लव केमिस्ट्री के लिए जाने जाने वाले स्टार्स की लाइफ में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ समय पहले ही करण ने निशा पर दूसरे किसी संग अफेयर रखने का आरोप लगाया था। अब इस मामले पर पहली बार निशा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अभी पढ़ें – Nora Fatehi Video: शिमरी ड्रेस में नोरा फतेही का दिखा किलर लुक, फैंस के उड़े होश
खुद पर लगे आरोपों पर निशा ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। इस मामले पर बात करते हुए निशा ने कहा, ‘मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं।’ इसके अलावा उन्होंने करण के लिए एक मैसेज भी शेयर किया और उनसे सिम्पैथी हासिल करना बंद करने को कहा।
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे अकेला छोड़ दो’
प्रेस मीट के दौरान बात करते हुए निशा रावल ने कहा, ‘कृपया इसे रोकें। यह एक ड्रामा बनता जा रहा है और यह एक मीडिया ट्रायल बन रहा है। चलो इसे सभ्य तरीके से हैंडल करते हैं। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं। ऐसा करना बंद करो। मुझे अपने और अपने बच्चे के लिए डर लगता है। कल क्या होगा वह वीडियो देखता है या क्या होगा अगर मैं घर से बाहर निकलती हूं और कोई मेरे बेटे के सामने कुछ कहता है? मैं सहानुभूति कार्ड नहीं खेल रही हूं, करण वास्तव में सहानुभूति कार्ड खेल रहा है।
‘मुझे अपना जीवन जीने दो’
मैं एक हेल्दी वातावरण में अपने बच्चे की परवरिश करना चाहती हूं और अगर करण मेहरा योगदान नहीं दे सकते हैं तो कृपया पीछे हट जाएं। मुझे अपना जीवन जीने दो।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं शांतिप्रिय महिला हूं, मैं चाहती हूं कि वह शांति से अपना जीवन व्यतीत करें और मुझे अकेला छोड़ दें।’
निशा ने करण के आरोपों पर गवाही देने वालों पर साधा निशाना
अपने बयान के अंत में निशा ने करण के कैरेक्टर के समर्थन में आने वाले गवाहों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं इन लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहती। मुझे लगता है कि उन्हें अपने काम पर फोकस करना चाहिए। ये लोग इसे नाटकीय रूप से चित्रित कर रहे हैं। आप दोस्ती निभा रहे हैं? आप बाहर जा रहे हैं और बात कर रहे हैं। यह आकस्मिक रूप से तब होता है जब आपका दोस्त विवाद का हिस्सा होता है। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, मैं अपने बच्चे के लिए कर रहा हूं। अगर करण कुछ करना चाहता है, तो एक उचित कानूनी प्रक्रिया है।’
अभी पढ़ें – Urfi Javed Video: नो मेकअप लुक में दिखीं उर्फी जावेद, चेहरा छिपाती आईं नजर
लंबे समय तक डेट करने के बाद रचाई थी शादी
बता दें कि लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी रचाई थी। उनका एक 5 साल का बेटा भी है, जिसका नाम कविश (Kavish) है। हालांकि दोनों की शादी अच्छे दौर से नहीं गुजर रही। सबसे पहले निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिस पर पलटवार करते हुए करण ने पत्नी पर भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
34 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines