Anusha Dandekar Boyfriend: पॉपुलट टीवी एक्टर करण कुंद्रा अपने लव अफेयर के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट काफी लम्बी है। अभी तो वो तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं लेकिन इससे पहले उनका नाम कई हसिनाओं के साथ जुड़ा है। इन्हीं में से एक हैं मॉडल अनुषा दांडेकर। इन दोनों ने लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन अचानक ही करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के ब्रेकअप की खबर सामने आई। वहीं, बाद में अनुषा ने करण पर कई आरोप भी लगाए।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद फिर करीब आए Kartik Aaryan और Sara Ali Khan? Gadar 2 की सक्सेस पार्टी से मिला हिंट
करण से मूव ऑन कर चुकी हैं एक्ट्रेस
लेकिन अब लगता है करण की तरह ही अनुषा दांडेकर भी मूव ऑन कर चुकी हैं। दरअसल, अब ऐसा कहा जा रहा है कि अनुषा दांडेकर की लाइफ में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी है। एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। वैसे तो अनुषा की कई लोगों के साथ डेटिंग रूमर्स उड़ी हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक्ली एक्सेप्ट नहीं किया। मगर अब लगता है एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने में कामयाब हो गई हैं।
Image Credit : Google
इस टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं अनुषा?
दरअसल, एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें अब सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस ने उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। अब कहा जा रहा है कि अनुषा दांडेकर इन दिनों किसी पॉपुलर टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में नजर आ रहा उनका मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर रित्विक धनजानी हैं। अब अनुषा दांडेकर के साथ रित्विक धनजानी पोज देती दिखाई दिए। तस्वीरों में इन दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में दिखी बॉन्डिंग
अब अनुषा और रित्विक की फोटोज सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही हैं। इसे देखने के बाद अब फैंस ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए है कि शायद दोनों इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फोटोज की बात करें तो दोनों किसी बात पर जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हें देखकर साफ समझ आ रहा है कि इनकी बॉन्डिंग कितनी गहरी है। दोनों एक-दूसरे को अपना काफी अच्छा दोस्त समझते हैं। हालांकि, अब इनके इस बॉन्ड को उनके चाहने वाले कुछ और ही समझ बैठे हैं। लेकिन अभी तक इन दोनों में से किसी ने भी इन रूमर्स पर रियेक्ट नहीं किया है।
संबंधित खबरें
'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 mins agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 hr ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines