Karan Kundrra and Tejasswi Prakash In Bigg Boss 17: टीवी के सबसे बड़े और कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो का जल्द ही आगाज होने वाला है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर हर पल एक नई अपडेट सामने आ रही है। फैंस भी इस शो से जुडी हर खबर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। कभी इस शो के 17वें सीजन के लिए किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम सामने आता है, तो कभी मशहूर टीवी स्टार का नाम इस लिस्ट में जुड जाता है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद सभी बिग बॉस फैंस सरप्राइज हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Shafaq Naaz ने Avinash Sachdev पर किया वार, सरेआम खोल डाली एक्टर की पोल
बिग बॉस में होगा करण-तेजस्वी का कमबैक?
इस बार शो में कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स भी शामिल हो सकते हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 17 में कई कंटेस्टेंट्स का कमबैक होगा। इस एक्स कंटेस्टेंट की वापसी की लाइन में बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी खडे हुए हैं। बिग बॉस 15 की इस मशहूर जोड़ी के शो में शामिल होने के काफी चान्सेस हैं। इसके अलावा शो में इनकी एंट्री एक खास मकसद से हो सकती है।
Image Credit : Google
ये है शो से जुडने की खास वजह
ऐसा कहा जा रहा है कि करण-तेजस्वी बिग बॉस 17 में एक खास वजह से आने वाले हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि शो में इनकी वापसी होगी क्योंकि ये अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि शो में एक जरूरी काम करने के लिए ये दोनों एंट्री लेने वाले हैं। दरअसल, शो में पार्टिसिपेट करने वाले बाकि कंटेस्टेंट्स को सलाह देने के लिए टीवी के पॉपुलर कपल करण-तेजा कमबैक कर सकते है। यानी ये दोनों इस बार बिग बॉस में मेंटोर बनकर दिखाई दे सकते हैं।
जानें खबरों में है कितनी सच्चाई
वहीं, करण और तेजस्वी ज्यादा समय तक शो में नहीं रुकेंगे। एक से दो हफ्ते तक ही इनके शो में रहने की खबरें सामने आ रही हैं। वैसे भी इस बार बिग बॉस की थीम सिंगल वर्सेस कपल रखी गई है तो वो सभी कपल्स को गाइड करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके शो से जुडने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। न तो इस कपल ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है और न ही बिग बॉस के मेकर्स ने इस बारे में कुछ कहा है। ऐसे में सभी को बस इनके शो में शामिल होने की अनाउंसमेंट का ही इंतजार है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
53 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines