करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश जल्द करने जा रहे शादी, Pati Patni Aur Panga में कपल ने किया ऐलान

Tejasswi Prakash-Karan Kundra: टीवी के मशहूर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने पति पत्नी और पंगा के सेट पर शादी का ऐलान कर दिया है. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

karan kundra tejasswi prakash wedding, karan kundra wedding, tejasswi prakash wedding

करण कुंद्रा और तेजस्वी ने 'पति पत्नी और पंगा' में शादी का किया ऐलान

Tejasswi Prakash-Karan Kundra: टीवी के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. कपल के फैंस अब इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. करण और तेजस्वी को हाल ही में कलर्स के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया. अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए करण और तेजस्वी को गेस्ट के रूप में इनवाइट किया गया था. इस दौरान तेजस्वी और करण ने शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि दोनों कब शादी करेंगे. चलिए आपको भी बताते हैं शादी पर ‘तेजरन’ ने क्या कुछ कहा?

तेजस्वी-करण ने खेला कपल गेम

‘पति पत्नी और पंगा’ के लेटेस्ट एपिसोड में अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी की रस्में देखने को मिली. इस दौरान अविका और मिलिंद की हल्दी सेरेमनी से लेकर संगीत सेरेमनी देखने को मिली. गेस्ट लिस्ट में टीवी के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को इनवाइट किया गया. शो की थीम के अनुसार तेजस्वी और करण की भी कंपैटिबिलिटी चेक की गई और दोनों को साथ में गेम्स खिलाए गए.

कैसे हुआ रिवील?

तेजस्वी और करण से इस दौरान सवाल पूछा गया कि वो शादी कब करेंगे. साथ ही दोनों को 2 ऑप्शन भी दिए गए, जिसमें पहला ऑप्शन था दोनों 1 साल बाद शादी करेंगे और दूसरा ऑप्शन था 2 साल बाद शादी करेंगे. करण और तेजस्वी ने एक-साथ पहले ऑप्शन को चुना, जिसमें था कि दोनों एक साल के अंदर शादी करेंगे. इसके बाद करण ने कहा कि मैं तो पहले से ही रेडी था लेकिन तेजस्वी तैयार नहीं थी, लेकिन अब हम दोनों ही तैयार हैं और 1 साल के बाद शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे.

कब हुई थी मुलाकात?

बता दें करण और तेजस्वी की रिश्ते की शुरुआत ‘बिग बॉस 15’ से हुई थी. इस शो में दोनों पहले एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने और शो खत्म होते-होते ये दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया. तब से अब तक दोनों को डेट करते हुए 4 साल हो गए हैं. करण और तेजस्वी को अक्सर साथ में वेकेशन एन्जॉय करते भी देखा जाता है. इसके साथ ही टीवी के शोज में भी दोनों साथ ही नजर आते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ