Karan Johar’s The Traitors: टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जल्द ही इस शो के 18वें सीजन का प्रीमियर किया जाएगा। फैंस में हर बार की तरह इस बार भी खूब एक्साइटमेंट है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि लोगों में ये एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे, तो भई बिग बॉस जैसा एक शो और आ रहा है, जिसमें बिग बॉस तो कंटेस्टेंट्स को कुछ नहीं कहेंगे लेकिन प्रतियोगियों की क्लास जरूर लगेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन-सा शो है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
बिग बॉस नहीं ‘द ट्रैटर्स’ में लगेगी कंटेस्टेंट्स की क्लास
दरअसल, मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इस वक्त अपने शो को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, करण का शो ‘द ट्रेटर्स’ (Karan Johar’s The Traitors) आने वाला है। इस शो को करण ही होस्ट करेंगे और इसमें दर्शकों के लिए यूनिक कॉन्सेप्ट और स्टार-स्टडेड लाइनअप होगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा। बता दें कि करण जौहर का ये शो अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू होगा। इस शो में भी बिग बॉस की तरह की सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स होंगे।
शो की कंफर्म लिस्ट
गौरतलब है कि करण जौहर के अपकमिंग शो ‘द ट्रैटर्स सीजन 1’ के कंटेस्टेंट्स की भी ऑफिशियल पुष्टि हो गई है। जी हां, शो का हिस्सा बनने वाले प्रतियोगियों की ऑफिशियल लिस्ट आ गई है, जिसमें करण कुंद्रा, जन्नत जुबैर, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, जैस्मिन भसीन, राज कुंद्रा, रैपर रफ्तार, कॉमेडियन हर्ष गुजराल, उर्फी जावेद, साहिल सलाथिया, आशीष विद्यार्थी, सुधांशु पांडे, फैशन क्रिटिक सूफी और अंशुला कपूर हैं।
‘faithful’ और the ‘traitors’ में होगी जंग
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस शो की शूटिंग इस वक्त जैसलमेर के सुरम्य पर हो रही है। शो की शूटिंग एक-दो दिन नहीं बल्कि 14 दिनों तक की जाएगी। अब गौर करने वाली बात ये है कि जब इस शो में सब कुछ बिग बॉस जैसा है, तो ये सलमान खान के शो से कैसे अलग होगा। इस शो में सबसे बड़ा बदलाव ये है कि इसके कंटेस्टेंट को दो भागों में बांटा जाएगा और उन्हें नाम दिया जाएगा ‘faithful’ और the ‘traitors’.
क्या लोगों को पसंद आएगा शो?
the ‘traitors’ सीक्रेट तरह से ‘faithful’ लोगों को खत्म करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हालांकि ‘faithful’ वालों को the ‘traitors’ को इस खेल में जिंदा रखना होगा और जीतने के लिए उनकी पहचान करनी होगी और उन्हें बेनकाब करना होगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या शो का ट्विस्ट दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं?
यह भी पढ़ें- मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है भगवान… इतनी परीक्षा क्यों? Pawan Singh को किसे खोने का ‘अफसोस’?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines