Karan Johar Special Announcement: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) यूं तो अपनी लाइफस्टाइल या बयानों के चलते हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। मगर उन्होंने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फैंस गेस कर रहे हैं कि इस पोस्ट के जरिए करण ने एक नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। मगर उन्होंने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में कुछ ऐसी चीजें भी लिखी हैं जो फैंस को उलझन में डाल रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और करण जौहर ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कुछ लिखा है।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui संग इस हसीना ने परफॉर्म करने से किया इंकार, ग्रैंड फिनाले से पहले लगा झटका
‘नेपो किड’ को लॉन्च करेंगे करण?
दरअसल, करण ने रविवार को यानी आज कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बूझो तो जानें अंदाज में लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें सबसे ऊपर मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा है कि यह किसी फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं है। मगर इससे आगे जो लिखा गया है उसे जान आप भी कंफ्यूज हो सकते हैं। करण ने लिखा है, ‘यह फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं है, लेकिन आप मदद करें तो ऐसा हो सकता है। हम इस रोमांचक मूवी की पिछले कुछ सालों से शूटिंग कर रहे हैं, मगर एक डेब्यू डायरेक्टर ने आइडिया दिया कि फिल्म के कुछ अहम पहलुओं को क्रू से भी छिपाकर रखा जाए।’
करण ने फैंस को दिए नए प्रोजेक्ट के हिंट्स
51 साल के करण जौहर ने अपने इस अगले प्रोजेक्ट के बारे में फैंस को गेस करने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने 3 हिंट्स भी शेयर किए। उन्होंने लिखा, ‘A. एक साउथ का सुपरस्टार, जिसने हाल ही में पैन इंडिया हिट फिल्म दी है।
B. सभी की चहेती हिरोइन जिसकी इमोशनल एनर्जी हमें हैरान कर देती है।
C. एक लेगेसी डेब्यू एक्टर जो बिना थके मेहनत कर रहा है और नेपोटिज्म के खिलाफ जारी ऑब्सेशन के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए सिर झुकाए बस अपना काम किए जा रहा है।’
करण ने किया खास वादा
इतना ही नहीं करण ने बताया की फिल्म रिलीज होने की लिए तैयार हो चुकी है। उन्होंने आगे लिखा, ‘फिल्म बनकर तैयार है और हम जल्द ही इसे रिलीज करने जा रहे हैं। क्या कोई गेस कर सकता है? अगर आपका मूवी के टाइटल और बाकि की डिटेल्स को लेकर अनुमान लगा लिया तो हम आपको इस फिल्म की कुछ झलकियां देखने के लिए बुलाएंगे।’ करण जौहर के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने अपने-अपने अनुमान लिखे हैं। मगर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का नाम अधिकतर लोगों की गेस लिस्ट में नजर आ रहा है। एक फैन ने तो सारा अली खान के हालिया इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि उनका भाई इब्राहिम अपनी पहली फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुका है, जिसमें उन्होंने किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है। इब्राहिम के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन का नाम की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने हाल ही में सालार में अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस किया था।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
20 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines