Karan Johar, Animal: जैसे ही साल 2023 का आखिर महीना शुरू हुआ, तो बॉक्स ऑफिस रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने दस्तक दी। इस फिल्म को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है और ये अभी भी टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।
दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं, फिल्म मेकर करण जौहर ने भी ये फिल्म देखी है। हालांकि खास बात ये है कि करण जौहर ने ये फिल्म एक नहीं बल्कि दो बार देखी है। साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- ‘हर काम के लिए स्टॉफ पर निर्भर नहीं…’, मां के लिए Ajay Devgn का प्यार देख यूजर्स ने की तारीफ
साल 2023 की ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म एनिमल’- करण जौहर
करण जौहर ने ‘एनिमल’ की खूब तारीफ की है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को दो बार देखने की वजह भी बताई है। करण जौहर ने कहा कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालांकि अपनी कहानी के लिए इस फिल्म को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। करण ने कहा कि ये फिल्म साल 2023 की ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ है।
गलाट्टा प्लस राउंडटेबल चर्चा में लिया भाग
हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने संदीप रेड्डी सहित कई सितारों के साथ गलाट्टा प्लस राउंडटेबल चर्चा में भाग लिया। इस दौरान करण ने एनिमल की तारीफ की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म को लेकर अपने विचार साझा करने के लिए भी उनके मन में डर था। करण ने कहा कि ‘एनिमल’ मेरे लिए साल 2023 की बेस्ट फिल्म है। हालांकि फिल्म के लिए ये कहने में मुझे थोड़ा टाइम जरुर लगा।
मुझे इस फिल्म में हर एक चीज बहुत पसंद आई- करण
साथ ही मुझे ये कहने के लिए साहस भी जुटाना पड़ा, क्योंकि जब आप लोगों के बीच होते हैं, तो आपको फैसले का भी डर होता है। हालांकि मुझे अब इसकी कोई परवाह नहीं हैं कि लोग इस पर किस तरह से रिएक्ट करेंगे। करण जौहर ने कहा कि मुझे इस फिल्म में हर एक चीज बहुत पसंद आई। हालांकि कुछ लोग इसे सिनेमा के अनुरूप समझ रहे हैं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि ये एक टेलेंट हैं, जहां आपको सब कुछ एक साथ देखने को मिला।
मैं इसका अध्ययन करना चाहता हूं- करण
करण ने कहा कि मेरी आंखों में आंसू थे। हालांकि इस फिल्म में कई चीजें ऐसी हैं, जो एकदम सही है। इसकी कहानी कोई आम आदमी नहीं सोच सकता। इसे देखकर मैं हैरान हूं और जब मैंने इसे पहली बार देखा, तो एक दर्शक के रूप में देखा। हालांकि दूसरी बार मैंने ये फिल्म अध्ययन करने के लिए देखी, क्योंकि मैं इसका अध्ययन करना चाहता हूं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines