'हर काम के लिए स्टॉफ पर निर्भर नहीं...', मां के लिए Ajay Devgn का प्यार देख यूजर्स ने की तारीफ
Ajay Devgn: अजय देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे देखकर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस को एक्टर से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अभिनेता को कलिंगा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
इस दौरान अभिनेता का अपनी मां के लिए जो प्यार सामने आया है, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी इस देखकर एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में अजय देवगन को उनकी मां के साथ कलिंगा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही अजय की मां व्हील चेयर पर आती हैं, तो अभिनेता किसी टीम मेंबर का इंतजार किए बिना खुद ही अपनी मां की हेल्प करते हैं और उन्हें गाड़ी में बिठाते हैं।

अपनी मां के लिए एक्टर का ये प्यार देखकर यूजर्स जमकर अजय की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हर काम के लिए अजय अपने स्टाफ पर निर्भर नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि मां के लिए अजय का प्यार अलग ही दिख रहा है। इस तरह के कमेंट्स कर अब यूजर जमकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि इन दिनों अजय देवगन फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में एक्टर को लेकर खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग दौरान अजय को आंख में चोट लगी है, जिस वजह से फिल्म की शूटिंग कुछ टाइम के लिए रोक दी गई। हालांकि अब एक्टर वापस शूटिंग पर लौट गए हैं और अपना काम कर रहे हैं। फैंस को अजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: