Karan Johar: करण जौहर किसी न किसी वजह से फैंस का अटेंशन ग्रैब कर ही लेते हैं। कभी अपने कपड़ों तो कभी वेट लॉस के चलते करण जौहर सुर्खियों में आ जाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर जब भी वो अपने बच्चों को लेकर कोई पोस्ट शेयर करते हैं तब भी उनकी खूब चर्चा होती है। यश और रूही के साथ करण जौहर का बॉन्ड देखकर फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों बच्चे जिस तरह से करण का मजाक बनाते हैं, वो देखकर लोग भी खूब हंसते हैं।
करण जौहर ने बच्चों को लेकर खोला राज
वहीं, करण का अपने बच्चों के लिए प्यार देखकर कोई भी उन्हें बेस्ट पिता का अवॉर्ड दे दे। इसी बीच आज करण जौहर ने अपने बच्चों को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। यश और रूही को लेकर करण ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने रिवील किया है कि आखिर उन्होंने अपने ट्विन्स का नाम यश और रूही क्यों रखा? इन नामों को चुनने के पीछे क्या कारण था? अब वो करण जौहर ने सालों बाद खुद सोशल मीडिया पर सबके सामने रिवील किया है।
जन्मदिन पर यश और रूही पर करण ने लुटाया प्यार
दरअसल, आज यश और रूही का बर्थडे है और इस खास मौके पर उन्होंने अपने बच्चों को विश करने के लिए इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया है। करण ने बच्चों के साथ ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। सामने आई तस्वीरों में यश और रूही अपने पिता के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों की बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है। अब इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए करण ने एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar पर लगे संगीन आरोप, एक्स एम्प्लॉई ने खोली Celebrity MasterChef कंटेस्टेंट की पोल
करण ने क्यों रखा था बच्चों का नाम यश और रूही?
करण ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे बड़ी अचीवमेंट एक पिता बनना है… मैंने उनका नाम अपने माता-पिता के नाम पर रखा, क्योंकि मुझे लगा कि वंश या नाम से परे एक इमोशन कंटिन्यू रहना चाहिए… वो मेरी दुनिया हैं! जन्मदिन मुबारक हो रूही और यश… आप दोनों के लिए मेरी सबसे बड़ी प्रार्थना है कि आप हमेशा दयालु रहें।’ अब करण जौहर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और फैंस और सेलेब्स यश और रूही को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
थिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
13 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
15 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
49 mins ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
1 hr agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines