---विज्ञापन---

Dipika Kakar पर लगे संगीन आरोप, एक्स एम्प्लॉई ने खोली Celebrity MasterChef कंटेस्टेंट की पोल

Dipika Kakar Controversy: दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को उनकी एक्स-स्टाफ मेंबर ने सरेआम एक्सपोज कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्स एम्प्लॉई के साथ कुछ ऐसा किया कि वो उनके खिलाफ वीडियो बनाने पर मजबूर हो गईं।

---विज्ञापन---

Dipika Kakar Controversy: दीपिका कक्कड़ इन दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में छाई हुई हैं। उनकी कुकिंग के फैंस पहले से दीवाने थे और अब शो में दीपिका के हाथ का खाना खाकर शेफ्स भी उनके फैन बनते जा रहे हैं। लम्बे समय बाद दीपिका ने इस शो से टीवी पर वापसी की है और आते ही अब वो विवादों में फंस गई हैं। अब एक्ट्रेस पर कुछ संगीन इल्जाम लगे हैं और उन्हें उनकी एक्स एम्प्लॉई ने पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया है। अब सानिया नाम की एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस लड़की ने दीपिका के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी दुनिया के सामने पेश कर दिए हैं।

दीपिका कक्कड़ को एक्स एम्प्लॉई ने किया एक्सपोज

उन्होंने एक्ट्रेस पर जो भी आरोप लगाए हैं, उसके प्रूफ भी वीडियो में शेयर किए हैं। अब दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्ट्रेस अचानक एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं, जिसके कारण आजतक उन्होंने जो भी नाम कमाया है और जो इज्जत हासिल की है वो बर्बाद हो सकती है। दीपिका की एक्स एम्प्लॉई सानिया ने अपनी आपबीती सुनाते हुए एक्ट्रेस पर भड़ास निकाली है। सानिया का दावा है कि दीपिका ने उनके साथ स्कैम किया है। वो दिल्ली में एक नौकरी कर रही थीं और दीपिका ने उन्हें जॉब ऑफर की, जिसके बाद उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और दीपिका के लिए काम करने लगीं।

---विज्ञापन---

दीपिका ने एम्प्लॉई को दिया धोखा?

हालांकि, दीपिका ने उन्हें बीच में ही निकाल दिया और वो बेरोजगार हो गईं। आपको बता दें, दीपिका ने हाल ही में क्लोदिंग ब्रैंड शुरू किया था। इसके लिए एक्ट्रेस को फैशन डिजाइनर की तलाश थी और सानिया जो दीपिका को कई सालों से उनके व्लॉगस देखकर फॉलो कर रही थीं, उन्हें ये नौकरी मिल गई। पहले तो सानिया को विश्वास ही नहीं हुआ कि उन्हें वाकई दीपिका से मैसेज आया है। हालांकि, बात होने के बाद उन्हें यकीन हुआ और दीपिका ने सानिया से पूछा वो कहां से काम करना पसंद करेंगी? तो सानिया ने कहा कि वो वो मुंबई शिफ्ट होना चाहती हैं। साथ ही सानिया ने दीपिका से एक महीने तक रहने का इंतजाम करने की मदद भी मांगी। सानिया इस बीच वो अपने लिए कोई रहने की जगह ढूंढ लेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: TV की सबसे महंगी एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ खोला बिजनेस, 1300 करोड़ की मालकिन बनीं Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट

शो मिलते ही एक्ट्रेस ने एम्प्लॉई को निकाला

दीपिका ने अपनी मां के घर में सानिया को रहने की परमिशन दे दी। 10 दिन बाद ही दीपिका ने सानिया को नौकरी से निकाल दिया। सानिया इसके बाद खूब रोईं और उन्होंने एक्ट्रेस से माफी तक मांगी। इसके बाद दीपिका ने उस लड़की को बताया कि वो किसी गलती की वजह से उन्हें जॉब से नहीं निकाल रही हैं, बल्कि वो तो कुछ वक्त के लिए बिजनस बंद करना चाहती हैं। सानिया ने जो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं उसमें दीपिका ने कारण देते हुए कहा है कि उन्हें एक शो मिल गया है और अब वो उन्हें इतनी सैलरी नहीं दे पाएंगी। दीपिका ने सानिया से इस बात के लिए माफी भी मांगी और वापस जाने के लिए टिकट बुक करने की भी बात कही।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2025 12:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola