हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karan Johar की बेटी रूही की मां कौन? फिल्ममेकर ने कर दिया खुलासा

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की बेटी रूही की मां कौन हैं? करण जौहर ने खुद इसका खुलासा कर दिया है। जी हां, हाल ही में करण ने इसके बारे में लोगों को बता दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं रूही की मां?

विज्ञापन
Karan Johar

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी करण खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस के लिए करण कुछ ना कुछ अपडेट भी शेयर करते ही रहते हैं। साथ ही वो अपने बच्चों से भी जुड़े फोटोज और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हालांकि अब करण जौहर ने खुलासा कर दिया है कि उनकी बेटी की मां कौन हैं? आइए जानते हैं कि रूही की मां कौन हैं?

फिल्ममेकर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी रूही का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने इसके कैप्शन में लिखा कि Roohi Vs Siri… वीडियो में देखा जा सकता है कि रूही के हाथ में आईफोन है और वो ‘सिरी’ से सवाल कर रही है। रूही जिस अंदाज में फोन को यूज कर रही है वो बेहद ही क्यूट है। इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए और रूही के अंदाज को क्यूट और सुंदर बताया।

यूजर ने किया था सवाल

हालांकि यूजर्स में एक शख्स ने कमेंट किया कि रूही की मां कौन हैं? प्लीज कोई मुझे बता सकता है, मैं बहुत कंफ्यूज हूं? यूजर के इस कमेंट का जवाब करण खुद देते हैं। जी हां, करण जौहर ने इसके जवाब में यूजर को टैग करते हुए रिप्लाई किया कि मैं हूं, मुझे आपके कंफ्यूजन से बहुत हैरानी है, इसलिए मैंने आपके इस बेतुके सवाल का जवाब दिया है।

Karan Johar

लोगों ने की करण के जवाब की तारीफ

करण जौहर के इस जवाब पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया। जी हां, एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि करण जौहर आपने दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने कहा कि सही जवाब। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या आपने सरोगेसी शब्द सुना है। चौथे यूजर ने लिखा कि करण सर आपका जवाब बहुत शानदार था। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स करण की साइड लेते नजर आए।

करण के दो बच्चे हैं

गौरतलब है कि फरवरी 2017 में करण जौहर सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने। करण को यश नाम का एक बेटा और रूही नाम की एक बेटी है। करण ने अपने बेटे का नाम पिता के नाम पर यश रखा है और बेटी का नाम मां हीरू के नाम को बदलकर रूही रखा है। करण अक्सर अपने दोनों बच्चों संग नजर आते रहते हैं। फिल्ममेकर के दोनों बच्चे बेहद क्यूट हैं।

यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर का बुरा हाल, लोगों ने किए कमेंट्स तो खाना ही किया बंद, बोलीं- मुझे लगा कि…

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें