हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karan Johar: करण जौहर ने 'वृषभ' में शनाया कपूर की एंट्री पर कही ये बात, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

विज्ञापन
Karan Johar

Karan Johar: शनाया कपूर, एकता कपूर के जरिए निर्मित मोहनलाल स्टारर पैन इंडिया फिल्म ‘वृषभ’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं, शनाया कपूर को पहले करण जौहर ने लॉन्च करने की घोषणा की थी।

इतना ही नहीं उन्होंने बकायदा पोस्ट कर फिल्म ‘बेधड़क’ से शनाया के जुड़ने की जानकारी दी थी। हालांकि इस एलान पर नेपोटिज्म का मुद्दा खूब गर्माया और दोनों को काफी ट्रोल किया गया। वहीं, अब शनाया के साउथ फिल्म के जरिए एक्टिंग डेब्यू पर करण जौहर लंबा चौड़ा नोट लिखकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu: 6 अफेयर्स के बाद बिपाशा बसु ने की थी 4 साल छोटे एक्टर से शादी

विज्ञापन

Karan Johar ने किया पोस्ट

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनाया कपूर और मोहनलाल का एक कोलाज साझा किया है। इसके कैप्शन में फिल्ममेकर ने लिखा है कि- ‘कुछ यात्राओं को विशेषाधिकार प्राप्त माना जाता है, कुछ को वंश लाभ का टैग भी दिया जाता है और यह सब सच है। हालांकि, शनाया कपूर को मैंने केवल एक उस लड़की के तौर पर देखा है, जो बिल्कुल प्योर आर्टिस्ट है। कैमरा तभी सच बोलता है जब आपने इसके लिए कड़ी मेहनत की हो, इतना जुनून जगाया हो।

यह आपके लिए एक बेहद शानदार मौका है- करण जौहर

‘करण जौहर यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे लिखा कि- ‘यह आपके लिए एक बेहद शानदार मौका है। ग्रेट मोहनलाल सर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जिनका मैं बहुत बड़ा फैन हूं, जिनकी मैं इज्जत करता हूं। वृषभ एक पैन इंडिया फिल्म है, जो अपनी स्टोरी और आकर्षक सीन से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देगा।

विज्ञापन

तुम खूब चमको- करण

करण जौहर ने आगे लिखा कि- ‘लड़की, तुम खूब चमको, अपने टारगेट पर फोकस करो, अपने रास्ते में आने वाली अड़चनों से कभी विचलित मत होना। आपकी दृढ़ता आपका मार्गदर्शन करेगी और आप और मैं दोनों जानते हैं कि अभी कौन सी एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली न्यूज आने वाली है।’

विज्ञापन

शनाया कपूर ने यूं किया रिएक्ट

करण जौहर का प्यार भरा नोट देख शनाया कपूर भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाईं। शनाया ने कमेंट कर लिखा कि- ‘आई लव यू, हमेशा मेरा सपोर्ट करने के लिए थैंक्स और मैं इंतजार नहीं कर सकती।’ ‘वृषभ’ की बात करें तो इसका डायरेक्शन नंद किशोर कर रहे हैं।

जुलाई के अंत में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग 

फिल्म को कन्नड़, तमिल के साथ हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू होगी। वहीं, इस मूवी में मोहनलाल और शनाया कपूर के अलावा रोशन मेका और सलमा आगा की बेटी जहराह एस खान भी नजर आएंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola