Shashi Kapoor Tragic Love Story: ऐसे बहुत से बॉलीवुड स्टार्स हैं जिनकी लव स्टोरी बहुत ही फिल्मी है। कई सेलिब्रिटी एक्टिंग के साथ ही अपनी प्रेम कहानी और पर्सनल कारणों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। आज हम एक ऐसे ही स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खानदान के खिलाफ जाकर शादी की लेकिन प्यार अधूरा ही रह गया और पत्नी की मौत हो गई। ये और कोई नहीं बल्कि कपूर खानदान के बेटे शशि कपूर की स्टोरी है जो बहुत ही फिल्मी और इमोशनल है।
जहां आज के समय में पार्टनर के रहते हुए लोग दूसरी शादी कर लेते हैं और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से भी खबरों में रहते हैं। लेकिन शशि कपूर ने तो पत्नी की मौत के बाद भी किसी और के बारे में नहीं सोचा और अकेले ही जिंदगी बिता दी। आइए उनके बारे में जान लेते हैं खास बातें…
फिल्मी थी शशि कपूर की की लव स्टोरी
शशि कपूर की लव स्टोरी बहुत ही फिल्मी और दिल को छू लेने वाली है। उन्होंने विदेशी महिला से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। शशि कपूर की साल 1956 में कोलकाता के ओपेरा हाउस में जेनिफर से पहली मुलाकात हुई थी। शशि वहां पर प्ले करने गए थे और जेनिफर उस थिएटर के मालिक की बेटी थीं। शशि को पहली नजर में ही जेनिफर से इश्क हो गया और लेकिन प्रपोज करने की हिम्मत नहीं हुई। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों ने शादी का फैसला लिया, लेकिन दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 लाख रुपये में बनी फिल्म ने कमाए 800 करोड़, रचा इतिहास, मेकर्स हुए मालामाल
परिवार के खिलाफ जा की शादी
दोनों एक दूसरे के प्यार में थे और उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर साल 1958 में शादी कर ली। अब आप ही बताइए है न दोनों की फिल्मी लव स्टोरी, लेकिन इसका अंत रुला देने वाला है। जी हां, जेनिफर को कैंसर हो गया जिसे सुन शशि कपूर का तो हाल बेहाल हो गया। उन्होंने पत्नी के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। 1984 में जेनिफर की दर्दनाक मौत हो गई।
पत्नी की याद में बिता दी बाकी जिंदगी
शशि कपूर अपनी पत्नी जेनिफर की मौत के बाद बुरी तरह टूट गए थे। लेकिन उन्होंने जेनिफर के जाने के बाद दूसरी शादी के बारे में सोचा भी नहीं और अकेले ही जिंदगी बिता दी। हालांकि पत्नी की मौत के बाद शशि कपूर सदमे में चले गए थे, वो किसी से न तो ज्यादा बात करते थे और न ही घर से बाहर जाते थे। एक्टर ने 33 साल अपनी पत्नी की याद में काट दिए और 4 दिसंबर 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
यह भी पढ़ें: ‘Kumar Sanu के साथ मैं पत्नी की तरह थी’, फेमस एक्ट्रेस का अफेयर पर शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
42 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines