Kapil Sharma Kaps Cafe: काॅमेडियन कपिल शर्मा को लेकर बीते दिन गुरुवार को बड़ी खबर आई। उनके कनाडा स्थित रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ पर बुधवार की रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। हैरानी की बात ये है कि इस रेस्टोरेंट को खुले हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ था और आतंकवादियों ने कॉमेडियन के सपने को चकनाचूर कर दिया है। इस पूरे हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादियों ने ली है। अब एक दिन बाद इस फायरिंग पर कपिल शर्मा के कैप्स कैफे का पहला रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
हमले के बाद कैप्स कैफे का पहला रिएक्शन दिया
कपिल शर्मा के कैप्स कैफे ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘एक मैसेज दिल से, हमने टेस्टी कॉफी और फ्रेंडली बातचीत के चलते गर्मजोशी, कम्युनिटी और हैप्पीनेस के लिए कैप्स कैफे ओपन किया था। उस सपने के साथ हिंसा दिल को दहलाने वाला है। हम इस सदमे से उबर रहे हैं लेकिन हार नहीं मानेंगे। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आपके काइंड वर्ड, प्रेयर और डीएम के जरिए शेयर की गई मेमोरी आपके अनुमान से ज्यादा मायने रखती हैं।’
यह भी पढ़ें: Squid Game 3 ने दो हफ्तों के अंदर बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस लिस्ट में हुई शामिल
जल्द ही बेहतर स्काई के नीचे मिलेंगे
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘कैप्स कैफे आपके उस यकीन की वजह से अस्तित्व में है, जिसे हम मिलकर बना रहे हैं। आइए इस हिंसा के विरुद्ध हम खड़े हों और ये कोशिश करें कि कैप्स कैफे गर्मजोशी और कम्युनिटी की जगह बना रहे। कैप्स कैफे में हम सभी की ओर से आपको शुक्रिया। जल्द ही बेहतर स्काई के नीचे हम आपसे मिलेंगे।’
कैप्स कैफे ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘इस मुश्किल वक्त में सभी की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए और उनके तुरंत रिएक्शन और कोशिशों के लिए सर्रे पुलिस और @dettapd के प्रति भी आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’
क्यों चलाई कैप्स कैफे पर गोलियां?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया है कि गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली है। कहा जा रहा है कि वह कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमेडी के दौरान कथित तौर पर एक कमेंट से खुश नहीं था। इसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि हरजीत सिंह लाडी आतंकवाद-रोधी एजेंसी एनआईए का आतंकी है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines