Kapil Sharma Supports Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में उत्तराखंड में एक इवेंट में ठीक से ना गाने की वजह से दलेर मेहंदी पर मंत्री सुबोध उनियाल भड़क गए थे. स्टेज पर पहुंचकर मंत्री ने दलेर मेहंदी को खूब खरी-खरी सुनाई और नशे में गाना गाने का आरोप भी लगाया. अब सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच अपने भाई के सपोर्ट में मीका सिंह भी उतरे और उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि भाई पर जो इल्जाम लग रहे हैं वो गलत हैं. मीका सिंह के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए हैं. कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीका सिंह का वीडियो शेयर करते हुए दलेर मेहंदी के मुद्दे पर बात की है.
कपिल शर्मा ने शेयर किया पोस्ट
दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे भाई मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और अपने भाई पर लगे आरोपों को झूठा बताया था. साथ ही मीका सिंह ने ये भी कहा कि दलेर मेहंदी पिछले 2 साल से बीमार हैं. वहीं अब मीका सिंह के वीडियो को कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है और वायरल वीडियो का सच भी बताया. साथ ही कपिल शर्मा ने भाई को सपोर्ट करने के लिए मीका सिंह की भी खूब तारीफ की.
यह भी पढ़ें: ‘वो शराब नहीं पीते…’, भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह; आरोप लगाने वालों को जमकर लताड़ा
क्या बोले कपिल शर्मा?
कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी को मेंशन करते हुए कहा, ‘पाकी की एक गंभीर सर्जरी हुई है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. हमें बस दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होना चाहिए. हम नहीं जानते कि कोई किस दौर से गुजर रहा है.’ इसके साथ ही कॉमेडियन ने मीका सिंह को टैग करते हुए नोट में आगे लिखा, ‘स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद मीका पाजी. भगवान दलेर पाजी को आशीर्वाद दें, हम आपसे प्यार करते हैं दलेर पाजी.’ कपिल शर्मा ने भी अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वो ठीक से नहीं परफॉर्म कर सके.
यह भी पढ़ें: ‘बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे…’ नशे में दिखे दलेर मेहंदी? मंत्री ने लगाई फटकार
क्या है पूरा मामला?
बता दें दलेर मेहंदी हाल ही में उत्तराखंड में हुए एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए गए थे. इस दौरान सिंगर के साथ उनका बैंड भी स्टेज पर गाता नजर आया. लेकिन आयोजकों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने सिंगर को सुनने के पैसे दिए हैं और वो तो गा ही नहीं रहे हैं. वहीं मामला तब और गरमा गया जब इवेंट में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल स्टेज पर आए और उन्होंने दलेर मेहंदी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हो तो गाना कैसे गाओगे. इसके साथ ही मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर पर नशा करने का आरोप भी लगाया.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
3 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
4 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
5 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
9 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
9 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
9 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines