मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, इमोशनल नोट शेयर कर बताया वायरल वीडियो का सच

Kapil Sharma Supports Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंत्री सुबोध उनियाल उन पर नशे में गाने का आरोप लगा रहे हैं. मीका सिंह के बाद अब दलेर मेहंदी के सपोर्ट में कपिल शर्मा भी आ गए हैं. चलिए जानते हैं कपिल शर्मा ने क्या कुछ कहा है.

kapil sharma supports daler mehndi

कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी को किया सपोर्ट (pic credit- instagram)

Kapil Sharma Supports Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में उत्तराखंड में एक इवेंट में ठीक से ना गाने की वजह से दलेर मेहंदी पर मंत्री सुबोध उनियाल भड़क गए थे. स्टेज पर पहुंचकर मंत्री ने दलेर मेहंदी को खूब खरी-खरी सुनाई और नशे में गाना गाने का आरोप भी लगाया. अब सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच अपने भाई के सपोर्ट में मीका सिंह भी उतरे और उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि भाई पर जो इल्जाम लग रहे हैं वो गलत हैं. मीका सिंह के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए हैं. कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीका सिंह का वीडियो शेयर करते हुए दलेर मेहंदी के मुद्दे पर बात की है.

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे भाई मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और अपने भाई पर लगे आरोपों को झूठा बताया था. साथ ही मीका सिंह ने ये भी कहा कि दलेर मेहंदी पिछले 2 साल से बीमार हैं. वहीं अब मीका सिंह के वीडियो को कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है और वायरल वीडियो का सच भी बताया. साथ ही कपिल शर्मा ने भाई को सपोर्ट करने के लिए मीका सिंह की भी खूब तारीफ की.

विज्ञापन

क्या बोले कपिल शर्मा?

कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी को मेंशन करते हुए कहा, ‘पाकी की एक गंभीर सर्जरी हुई है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. हमें बस दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होना चाहिए. हम नहीं जानते कि कोई किस दौर से गुजर रहा है.’ इसके साथ ही कॉमेडियन ने मीका सिंह को टैग करते हुए नोट में आगे लिखा, ‘स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद मीका पाजी. भगवान दलेर पाजी को आशीर्वाद दें, हम आपसे प्यार करते हैं दलेर पाजी.’ कपिल शर्मा ने भी अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वो ठीक से नहीं परफॉर्म कर सके.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बता दें दलेर मेहंदी हाल ही में उत्तराखंड में हुए एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए गए थे. इस दौरान सिंगर के साथ उनका बैंड भी स्टेज पर गाता नजर आया. लेकिन आयोजकों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने सिंगर को सुनने के पैसे दिए हैं और वो तो गा ही नहीं रहे हैं. वहीं मामला तब और गरमा गया जब इवेंट में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल स्टेज पर आए और उन्होंने दलेर मेहंदी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हो तो गाना कैसे गाओगे. इसके साथ ही मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर पर नशा करने का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ