Avinash Tiwary With Tripti Dimri: हर कोई Netflix पर आने वाले The Great Indian Kapil Sharma Show का दीवाना है. इस बार के गेस्ट के तौर पर फिल्म O Romeo की पूरी कास्ट पहुंची. उनमें तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी एकसाथ काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. कपिल शर्मा के अनोखे सवाल ने अविनाश के गाल लाल कर दिए, जिसके बाद फैंस लगातार तृप्ति और अविनाश के रिश्ते पर अपनी अपनी राय दे रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा माजरा.
यह भी पढ़ें: 16 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसने OTT पर शुरू किया ट्रेंड; बदली हिंदी सिनेमा की परिभाषा!
क्या था कपिल शर्मा का सवाल?
नेटफ्लिक्स पर आने वाले फिल्म The Great Indian Kapil Sharma Show में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के प्रमोशन के लिए आए थे. कपिल ने अविनाश से तृप्ति के बारे में मजाक किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अविनाश से पूछा कि क्या अविनाश जानबूझकर तृप्ति के पीछे-पीछे रहते हैं? यह सुनकर अविनाश शर्मा गए और उनके गाल लाल हो गए. वहीं तृप्ति भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाईं. कपिल ने और मजा लिया और पूछा, “कहीं प्यार तो नहीं हो गया?”
अविनाश ने क्या दिया जवाब?
कपिल के इस सवाल ने अविनाश को थोड़ा शर्मशार जरूर कर दिया था, लेकिन एक्टर ने बड़ी सादगी से साथ कपिल का वापिस जवाब दिया. उन्होंने तृप्ति को देखते हुए, उनके साथ आगे 5-6 और फिल्में करने की बात कही, जिसको सुनकर सभी मुस्कुराने लगें.
शाहिद कपूर की एंट्री
इसी बीच शाहिद कपूर ने भी मस्ती में चौका मारा और उन्होंने कहा कि मैं बहुत गलत जगह बैठ गया हूं. मुझे इनके बीच नहीं बैठना चाहिए था. अब सोशल मीडिया पर मीम्स बनेंगे कि लैला-मजनू के बीच आया रोमियो. शाहिद की ऐसी बात सुनकर सभी जोर जोर से हंसने लगे.
अविनाश और तृप्ति की दोस्ती
अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी दोनों ने अपनी शुरुआत फिल्म ‘लैला मजनू’ से की थी. तब से वे अच्छे दोस्त हैं. वे एक-दूसरे की बहुत मदद करते हैं. तृप्ति ने कई बार कहा है कि अविनाश ने उन्हें एक्टिंग सिखाने में साथ दिया. अविनाश भी तृप्ति की तारीफ करते हैं. उनकी यह दोस्ती बहुत प्यारी है. लेकिन कपिल के सवाल ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं यह दोस्ती से ज्यादा तो नहीं?
फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस इस सीन को बहुत पसंद कर रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि अविनाश और तृप्ति की जोड़ी अच्छी लगती है. कुछ कहते हैं कि अविनाश सच में शरमा गए थे. यह पल शो का हाइलाइट बन गया. कपिल शर्मा का यह अंदाज ही उन्हें सबसे अलग बनाता है. वे मेहमानों को सहज रखते हुए मजेदार बातें निकाल लेते हैं.
यह भी पढ़ें: पान की दुकान पर चमकी थी इस एक्टर की किस्मत, दिलचस्प है बॉलीवुड के खलनायक की कहानी
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
20 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines