16 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसने OTT पर शुरू किया ट्रेंड; बदली हिंदी सिनेमा की परिभाषा!

Netflix Thriller Web Series: हिंदी सिनेमा की एक सीरीज ऐसी है जिसने ओटीटी की दुनिया में आते ही ट्रेंड सेट कर दिया था. 9 साल पहले आई इस सीरीज को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. साथ ही इस सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी.

Netflix thiller web series sacred games

Netflix Thriller Web Series: फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सीरीज ऐसी हैं जिनके सीन्स सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल रहते हैं. फैंस भी इन सीरीज और फिल्मों के दीवाने होते हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात कर रहे हैं जो रिलीज होते ही ट्रेंड बन गई थी. नेटफ्लिक्स की ये सीरीज 8 साल पहले रिलीज हुई थी और आज भी ये बॉलीवुड की सबसे टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज की. 8.5 IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज के 16 एपिसोड्स हैं. चलिए सीरीज की कहानी के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सैफ अली खान की इस सीरीज के 2 सीजन हैं. पहले सीजन की कहानी मुंबई पुलिस के ईमानदार इंस्पेक्टर सरताज सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है. सरताज सिंह को अपने ही भ्रष्ट सिस्टम से नफरत होती है. एक दिन उसे कुख्यात गैंगस्टर गणेश गायतोंडे का फोन आता है, जो 16 साल से गायब है. गायतोंडे उसे 25 दिनों में मुंबई को बचाने की चेतावनी देता है. इसके बाद सरताज अपराध जगत की गहराई में उतर कर सुराग ढूंढने लगता है.

विज्ञापन

2 सीजन में सिमटी कहानी

वहीं इस मिशन सरताज सिंह की मदद रॉ अधिकारी अंजली माथुर करती है. साथ ही फ्लैशबैक में गायतोंडे के गैंगस्टर बनने और उसके अतीत की कहानी दिखाई जाती है, साथ ही उसके पिता से जुड़े रहस्य भी खुलते हैं. वहीं दूसरे सीजन में सरताज एक आश्रम तक पहुंचता है, जहां उसके पिता रह चुके थे. उसे पता चलता है कि वहां एक नई दुनिया बनाने के नाम पर खतरनाक साजिश रची जा रही है. वहीं इसके साथ ही फ्लैशबैक में गायतोंडे का आश्रम के गुरुजी से जुड़ना, केन्या जाना और बड़े आतंकी प्लान से संबंध भी सामने आते हैं. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज में कौन-कौन?

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस सीरीज में और भी सितारे लीड रोल में हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. सीरीज में राधिका आप्टे, पंकज त्रिपाठी, कल्कि कोचलिन, रणवीर शोरे, नीरज काबी, कुब्रा सैत और एल्नाज नोरौजी भी लीड रोल में हैं. साल 2018 में आई इस सीरीज ने ओटीटी की दुनिया में ट्रेंड सेट कर दिया था. इस सीरीज के बाद कई बॉलीवुड सीरीज रिलीज हुईं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ