Kapil Sharma and Akshay Kumar: नेटफ्लिक्स का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन सुर्खियों में छाया हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में ‘मिराई’ मूवी की स्टारकास्ट ने ऑडियंस को एंटरटेन किया. वहीं अब शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. ये प्रोमो शो के अपकमिंग और लास्ट एपिसोड का है. जहां अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ को प्रमोट करने आएंगे. अक्षय कुमार के साथ-साथ मूवी की पूरी स्टारकास्ट नजर आएगी. वहीं रिलीज हुए प्रोमो में अक्षय कुमार, कपिल शर्मा की मूवी ‘किस-किसको प्यार करूं’ के बारे में बात करते नजर आए. साथ ही अक्षय कुमार ने ये भी बताया कि कपिल की मूवी का गाना कब्रिस्तान में क्यों शूट किया गया था?
अक्षय ने की कपिल की खिंचाई
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन भी जल्द ही खत्म होने जा रहा है. शो का लास्ट एपिसोड बचा है जो अगले शनिवार यानी 20 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. हाल ही में आए एपिसोड के लास्ट में मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया. इसमें अक्षय कुमार और कपिल शर्मा एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आए. अक्षय कुमार ने अपनी एंट्री 5-6 लड़कियों के साथ की. इस पर तंज कसते हुए कपिल ने कहा कि आप इन लड़कियों के साथ क्यों आए हो, क्या आप ‘किस-किसको प्यार करूं’ मूवी कर रहे हो?
यह भी पढ़ें: Vishal Shekhar को मुफ्त में करना पड़ा था पहला कॉन्सर्ट, कपिल के शो में बोले- 20 लड़कियों…
क्यों गाना कब्रिस्तान में हुआ था शूट?
कपिल शर्मा के तंज का जवाब अक्षय कुमार ने बड़े ही मजेदार तरीके से दिया. अक्षय ने कहा कि 15 साल बाद इस आदमी का वक्त आता है, एक फिल्म मिलती है. वहीं कपिल शर्मा ने आगे बात जारी रखते हुए कहा कि जब मैं किस-किसको प्यार करूं की शूटिंग कर रहा था तो अब्बास मस्तान ने मुझे कहा था कि तुम्हें बस सीधा चलते हुए आना है. इस पर बीच में टोकते हुए अक्षय ने कहा कि और याद है वो गाना कब्रिस्तान में क्यों शूट किया गया था, क्योंकि इसकी डांसिंग स्किल्स एकदम डेड है.
यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर अटैक केस में इंटरपोल की एंट्री, FBI ने अमेरिका से रणदीप मलिक को किया गिरफ्तार
अक्षय की मूवी कब होगी रिलीज?
कपिल शर्मा और अक्षय कुमार की ताल-मेल हमेशा से ही अच्छी रही है. जब भी अक्षय कुमार, कपिल के शो पर आए हैं वो एपिसोड वाकई काफी मजेदार रहा है. बता दें अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें अक्षय के साथ-साथ अमृता राव, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इस मूवी को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines