Kapil Sharma Instagram Following List: देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने किस कदर दीवाने हैं? ये तो हर कोई जानता है। अपने शो में वो बार-बार सेलेब्स से पूछते हैं कि उनके शो पर आकर और उनसे मिलकर उन्हें कैसा लग रहा है? अब उनका खुद से ऑब्सेशन इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिला है। आपको बता दें, भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट्स की लिस्ट में कपिल शर्मा का नाम टॉप 30 में आता है। वो भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले 28वें सेलिब्रिटी हैं।
कपिल इंस्टाग्राम पर सिर्फ 2 लोगों को करते हैं फॉलो
आपको बता दें, कपिल शमा की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें देश-विदेशों से फैंस फॉलो कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी कपिल शर्मा को बेझिजक इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, जबकि कपिल खुद किसी को भाव नहीं दे रहे हैं। उनकी इंस्टाग्राम की फॉलोइंग पर अगर आप एक नजर डालेंगे, तो आपको पता चलेगा कि कपिल शर्मा महज 2 इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ही फॉलो करते हैं। अब जिन्हें वो फॉलो कर रहे हैं, वो ना तो उनकी पत्नी गिनी चतरथ हैं और ना ही उनकी टीम का कोई सदस्य।
कपिल इंस्टा पर किन 2 अकाउंट्स को करते हैं फॉलो?
कपिल शर्मा इंस्टाग्राम पर जिन दो अकाउंट्स को फॉलो कर रहे हैं, उनमें एक है- उनके खुद के कैफे का पेज The Kaps Cafe और दूसरा है Team Kapil Sharma। यानी वो सिर्फ और सिर्फ खुद को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। वैसे तो आपने अक्सर कपिल शर्मा को उनके शो में सेलिब्रिटी गेस्ट्स से अक्सर ये कहते हुए सुना होगा कि वो उनके कितने बड़े फैन हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता। वो ना तो उस भारती सिंह को फॉलो कर रहे हैं, जिन्हें वो अपनी बहन मानते हैं। ना ही कपिल शर्मा उस सलमान खान को फॉलो करते हैं, जिनके कारण उनका शो आया था।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर इन 10 सेलेब्स के भारत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, शाहरुख गायब; सलमान खान रह गए पीछे
कपिल ने अपने इर्द-गिर्द बुन ली दुनिया
अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर तो यही लग रहा है, जैसे कपिल शर्मा ने अपनी दुनिया सिर्फ अपने इर्द-गिर्द बना ली है। उन्हें बाकी लोगों से कोई मतलब नहीं है। आपको बता दें, इन दिनों कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। जल्द ही उनके शो का नया एपिसोड भी रिलीज होने वाला है।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
9 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
11 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
12 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines