---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर इन 10 सेलेब्स के भारत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, शाहरुख गायब; सलमान खान रह गए पीछे

Highest followers on Instagram in India: सलमान खान ने जिसे बॉलीवुड में कदम जमाने में मदद की, वो उन्हीं से इंस्टा पर पीछे रह गए हैं। दरअसल, अब इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 10 सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

Highest followers on Instagram in India: इंडिया में किन इंस्टाग्राम हैंडल्स को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है, अब उसकी एक लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में टॉप 10 में किन सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है और उनके इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं? चलिए जानते हैं। सबसे ज्यादा हैरानी तो आपको ये जानकर होगी कि जिनकी फैन फॉलोइंग के इंडिया में सबसे ज्यादा चर्चे है, वो शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन तो टॉप 10 में जगह भी नहीं बना पाए। वहीं, सलमान खान ने जिसका करियर बनाया, वो उन्हीं से पीछे रह गए।

इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाला इंस्टाग्राम किसका?

सबसे पहले तो आपको बता दें, इंडियन सेलिब्रिटीज में सबसे ज्यादा क्रिकेटर विराट कोहली को फॉलो किया जाता है। वो इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं और उन्हें 273 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, जबकि विराट महज 280 लोगों को ही इंस्टा पर फॉलो कर रहे हैं। दूसरे नंबर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उन्हें 96.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। मोदी जी किसी को भी फॉलो बैक नहीं करते। तीसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं, जिनके पास 94 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो 892 लोगों को फॉलो कर रही हैं।

---विज्ञापन---

किस सेलिब्रिटी के पास हैं कितने फॉलोअर्स?

उनके बाद चौथे नंबर पर आती हैं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, जो 92.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप 5 में शामिल हैं। वो सीर्फ 585 लोगों को ही फॉलो करती हैं। इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाला पांचवा इंस्टाग्राम अकाउंट आलिया भट्ट का है। उनके पास 86.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी फॉलोइंग में 529 लोग हैं। छठे नंबर पर हैं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, जिन्हें 80.2 मिलियन फॉलोअर्स हासिल हुए हैं। कैट खुद 592 अकाउंट्स को इंस्टा पर फॉलो कर रही हैं। उनके एक नंबर पीछे 80 मिलियन के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं, जो 217 इंस्टा हैंडल को फॉलो करती हैं।

insta followers

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tara Sutaria और Veer Pahariya का एयरपोर्ट पर दिखा ‘रोमांस’, रिलेशन कंफर्म करने के बाद पहला वीडियो वायरल

टॉप 10 में कौन रह गया सबसे पीछे?

भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट्स में 8वें नंबर पर सिंगर नेहा कक्कड़ का हैंडल है। उन्हें 77.9 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं और वो खुद किसी को भी फॉलो नहीं करतीं। इस लिस्ट में 9 नंबर पर उर्वशी रौतेला हैं। उर्वशी के पास 71.2 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और उनकी फॉलोइंग लिस्ट में केवल 75 लोग ही हैं। वहीं, 10वें नंबर पर आते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, जिन्हें 70.6 मिलियन अकाउंट्स फॉलो कर रहे हैं और वो 43 लोगों के इंस्टा अकाउंट को फॉलो करते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 24, 2025 05:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola