हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Atlee की वजह से ट्रोल हुए Kapil Sharma, अब तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद देखें और...

Kapil Sharma, Atlee: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इस वक्त चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि अब कपिल ने इस पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Kapil Sharma, Atlee

Kapil Sharma, Atlee: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। इस वक्त भी कपिल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब ये तो सभी जानते हैं कि कपिल का विवादों से पुराना नाता रहा है और इस वक्त भी वो एक विवाद के चलते ही चर्चा में हैं। हालांकि अब इस पर कपिल ने रिएक्ट कर दिया है।

कपिल शर्मा हुए ट्रोल

दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा और बेबी जॉन (Baby John) फिल्म के निर्माता एटली कुमार (Atlee) दोनों चर्चा में हैं और एटली की वजह से ही कपिल को ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कपिल ने अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो ‘ के लेटेस्ट एपिसोड में एटली के लुक का मजाक बनाया है। अब इस पर कपिल ने खुद अपना बयान दिया है।

कपिल ने शेयर किया पोस्ट

इसको लेकर कपिल शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में कपिल ने लिखा कि डियर सर, क्या आप प्लीज मुझे समझा सकते हैं कि जब मैंने इस वीडियो में लुक्स के बारे में बात की थी? प्लीज सोशल मीडिया पर नफरत न फैलाएं, धन्यवाद। कपिल ने लिखा कि फ्रेंड्स खुद देखो और फैसला करो।

फिल्म ‘बेबी जॉन’ की टीम

हाल ही में यानी बीते शनिवार को कपिल के शो में फिल्म ‘बेबी जॉन’ की टीम ने शिरकत की थी। इस दौरान फिल्म मेकर एटली को भी शो में देखा गया। इस दौरान एटली के अलावा वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आईं। हालांकि जैसे ही ये एपिसोड लोगों ने देखा तो इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई।

वीडियो में क्या?

दरअसल, इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि कपिल, एटली से सवाल करते हैं कि आप इतने यंग और कमाल के फिल्ममेकर हैं। जब आप पहली बार किसी स्टार से मिले हो, तो उसे लगा ही ना हो आप एटली हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि एटली कहां हैं? इस पर एटली ने जवाब दिया कि मैं आपके सवाल को एक तरह से पूरी तरह समझ गया हूं और मैं इसका जवाब देने की कोशिश भी करूंगा।

क्या बोले एटली?

इसके आगे उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं सबसे ज्यादा धन्यवाद ए आर मुर्गदास सर को देता हूं, जिन्होंने मेरी कहानी सुनी और फिल्म बनाई। उन्होंने ये नहीं देखा कि मैं कैसा दिखता हूं या फिर मैं अपना करने में सक्षम हूं या नहीं। एटली ने कहा कि मुझे लगता है कि लोगों को दिखावे नहीं बल्कि उनके काम से आंका जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Allu Arjun फिर हो सकते हैं अरेस्ट! क्या है वजह? जो फिर से Pushpa पर कानूनी शिकंजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें