2025 Blockbuster Movie on Prime Video: साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद आप इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ बैठकर वीकेंड पर घर में ही रहकर एन्जॉय कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की. 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म को अब आप हिंदी में अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है.
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है. थिएटर्स में 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में 851.81 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में अब तक 621.97 करोड़ की कमाई कर ली है. कलेक्शन के मामले में ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें: हिंदी नहीं, साउथ की भाषाओं में ही ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही Kantara Chapter 1? जानिए क्या है वजह
प्राइम वीडियो ने किया अनाउंसमेंट
प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की है. ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कातांरा की दहाड़ अब हिंदी में भी.’ बता दें ‘कांतारा चैप्टर 1’ पहले तमिल और तेलुगु में रिलीज हो चुकी थी. वहीं अब फाइनली इस फिल्म ने हिंदी में भी दस्तक दे दी है. प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर को ऋषभ शेट्टी के साथ भी शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 बनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, Chhaava को दी पटखनी
फिल्म की कास्ट
‘कांतारा चैप्टर 1’ की कास्ट की बात करें तो इसमें ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म की कमाल की बात ये है कि लीड रोल निभाने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines