Kantara Chapter 1 बनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, Chhaava को दी पटखनी

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Kantara Chapter 1 Box Office Collection

'कांतारा चैप्टर 1' ने विक्की कौशल की 'छावा' को दी पटखनी

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जनवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़कर ‘कांतारा चैप्टर 1’ पहले पायदान पर आ गई है. वहीं ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का क्रेज अभी भी उतना ही देखने को मिल रहा है जितना शुरुआती दिनों में था. सोशल मीडिया पर भी मूवी की कास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ का कलेक्शन

‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं. वहीं 26वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 26वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 3.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 592.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ‘कांतारा चैप्टर 1’ 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 813 करोड़ हो गया है.

‘कांतारा चैप्टर 1’ से कितनी पीछे ‘छावा’?

वहीं दूसरी ओर इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई विक्की कौशल की ‘छावा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.91 करोड़ है. इन आंकड़ों के हिसाब से ‘कांतारा चैप्टर 1’ विक्की कौशल की ‘छावा’ को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पटखनी दे दी है. ‘छावा’ को पीछे छोड़ ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ पहले नंबर पर आ गई है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ से ‘छावा’ 5.09 करोड़ पीछे है. वहीं अपकमिंग दिनों में भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देने वाला है.

फिल्म की कास्ट ने जीता दिल

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने पहले पार्ट ‘कांतारा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं फिल्म की कास्ट की भी काफी तारीफ हो रही है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम शामिल हैं. वहीं इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ ऋषभ शेट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक, हर चीज की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ