Kantara Chapter 1 Starcast Fees: साउथ सुपरस्टार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस मूवी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर खूब वायरल हो रहा है. वहीं इसी बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी सामने आ गई है. ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के लिए मोटी फीस लेकर बाकी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘कांतारा चैप्टर 1’ के किस एक्टर ने कितनी फीस ली है?
ऋषभ शेट्टी ने वसूली मोटी रकम
‘कांतारा चैप्टर 1’ के लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. वहीं फिल्म में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भी ऋषभ शेट्टी ही हैं. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस ली है. जबकि मूवी का बजट 125 करोड़ बताया जा रहा है. ऋषभ की फीस सुनकर अब फिल्म के बाकी सितारों की फीस चिल्लर लग रही है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 का ट्रेलर देख क्या बोली ऑडियंस? ऋषभ शेट्टी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
बाकी सितारों की फीस
फिल्म की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं. वहीं जयराम ने 1 करोड़, गुलशन देवैया ने भी 1 करोड़ और सप्तमी गौड़ा ने 2 करोड़ रुपये लिए हैं. ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ मूवी में रुक्मिणी, जयराम, गुलशन और सप्तमी गौड़ा का किरदार भी बेहद अहम है. ट्रेलर में भी इन सितारों का लुक ऑडियंस को खूब लुभा रहा है. फैंस अब इस मूवी को थिएटर में देखने का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Trailer: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के हिंदी ट्रेलर का ऐलान, ऋतिक रोशन इस दिन करेंगे लॉन्च
दिलजीत दोसांझ का गाना
बता दें ‘कांतारा चैप्टर 1’ टाइटल ट्रैक को दिलजीत दोसांझ ने गाया है. ट्रेलर में दिलीत की आवाज सुनकर सिंगर के फैंस भी खुशी से झूम उठे. वहीं मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर जारी किया था, तभी से ऑडियंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था. ये मूवी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के पहले पार्ट को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, अब लग रहा है कि ये मूवी इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines