Kantara Chapter 1 Movie Facts: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की एक्शन एंटरटेनर फिल्म 2 अक्टूबर गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. मूवी को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इसके क्लाइमैक्स के साथ ही विजुअल्स की भी तारीफ हो रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं इस मूवी के बारे में…
सांस्कृतिक महाकाव्य की दमदार कहानी
ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें सांस्कृतिक महाकाव्य को दिखाया गया है. इसकी स्टोरी 300 ईस्वी‑पूर्व के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में दो शक्तिशाली देवता हैं- पंजुरली देव और गुलिगा देव. इसमें प्रकृति, परंपरा और सत्ता के बीच का टकराव दिखाया गया है. ये एक अद्भुत कहानी है, जिसमें एक्शन तक कमाल का है.
यह भी पढ़ें: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: कैसा है ‘सनी संस्कारी’ का हाल? जानिए क्या है फिल्म में खास
ऋषभ शेट्टी का दमदार अवतार
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी का एक दमदार अवतार देखने के लिए मिल रहा है. मूवी में एक्टर ने लीड रोल प्ले किया है. इसमें उनका रौद्र रूप और गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला है. उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया. उनका कॉस्ट्यूम से लेकर हर चीज बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है.
शानदार विजुअल्स और पारंपरिक लोक-कथाओं की दुनिया
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में कहानी और एक्टिंग के साथ ही शानदार विजुअल्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं. बेहतरीन वीएफएक्स और विजुअल्स के साथ पारंपरिक लोक कथाओं की दुनिया को दिखाया गया है. इसके सेट का इतना भव्य तरीके से निर्माण किया गया है कि लग ही नहीं रहा है कि कहानी आज के समय में सालों पुराने संदर्भ में फिल्माया गया है. मूवी में भव्य सेट्स, प्राकृतिक लोकेशन्स और शानदार विजुअल्स को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: क्लाइमैक्स बना फिल्म की जान, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ पब्लिक को कैसी लगी?
दमदार थिएट्रिकल एक्सपीरियंस
‘कांतारा चैप्टर 1’ का निर्माण बड़े स्केल पर किया गया है, जिसे स्क्रीन पर देखना दमदार थिएट्रिकल एक्सपीरियंस होता है. प्राकृतिक के बीच फिल्माई गई इस मूवी में शानदार विजुअल्स हैं. ऐसी फिल्मों को थिएटर में देखने का एक्सपीरियंस ही अलग होता है.
क्लाइमैक्स पर थम जाएगी निगाहें
इसके साथ ही फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के क्लाइमैक्स की काफी चर्चा हो रही है. 20 मिनट के क्लाइमैक्स पर दर्शकों की निगाहें थम जाती है. ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के प्रमोशन में कहा था कि दर्शकों को फिल्म से जो उम्मीदें वह भी देखने के लिए मिलेगा और जिसकी उम्मीद नहीं वो भी. एक्टर ने बताया था कि मूवी में काफी कुछ देखने के लिए मिलने वाला है.
अंत में क्लाइमैक्स, एक्शन और विजुअल्स ‘कांतारा चैप्टर 1’ को बाकी फिल्मों से अलग बनाती है. फिल्म की कहानी पारंपरिक लोक-कथाओं पर आधारित है, जो कि एकदम ही लीक से हटकर है. आज कल थिएटर में रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, हॉरर और कोर्टरूम ड्रामा फिल्में आ रही हैं. वहीं, ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म इन सबसे अलग है.
यह भी पढ़ें: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ही नहीं, दशहरा पर आ रहीं ये 3 और फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines