हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kantara Chapter 1 मंडे टेस्ट में भी पास, बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: ‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. मंडे टेस्ट में भी ये फिल्म पास हो गई है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 5 दिनों में 5 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने किन-किन फिल्मों को पीछे छोड़ा है?

विज्ञापन
'कांतारा चैप्टर 1' ने 5 दिनों में कितनी की कमाई?

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. वहीं मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के एक्शन सीन्स को खूब पसंद किया जा रहा है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ मंडे टेस्ट में भी पास हो गई. इसके साथ ही फिल्म ने महज 5 दिनों में 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कास्ट को भी खूब प्यार मिल रहा है. हर दिन अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म ने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 30.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. हालांकि पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. वीकेंड पर इस फिल्म ने 118 करोड़ की मोटी कमाई की थी. फिल्म ने भारत में अब तक 255.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 362.75 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है.

यह भी पढ़ें: Kantara chapter 1 BO Collection Day 4: ‘कांतारा चैप्टर-1’ ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2025 के धुरंधरों की कर दी छुट्टी

विज्ञापन

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 5 दिनों में 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें पवन सिंह की ‘ओजी’, तेजा सज्जा की ‘मिराई’, कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’, अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ शामिल है. ‘ओजी’ ने अब तक 283.3 करोड़, ‘मिराई’ ने 143.25 करोड़, ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ ने 299.92 करोड़, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 157.7 करोड़ और ‘रेड 2’ ने 237.46 करोड़ की कमाई की है.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में कितने छापे नोट? SSKTK की कमाई में भी आया उछाल

विज्ञापन

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई

‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ सिनेमाघरों में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अब तक दुनिया भर में 45.6 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ रोहित सर्राफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल लीड रोल में हैं. इसके साथ ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola