Kantara Chapter 1 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रही है. चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है?
कितनी हुई कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन के लिए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के 5195 शोज बुक हो चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म के अब तक 131527 टिकट बिक चुके हैं. ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म की कमाई रिलीज से पहले ही 8.11 करोड़ हो गई है. कन्नड़ भाषा में सबसे ज्यादा टिकट्स सेल हुए हैं. कन्नड़ में जहां टिकट्स का आंकड़ा 118441 रहा, वहीं हिंदी में 10503 टिकट्स बिके हैं. अभी ये आंकड़ा और भी ऊपर जाता दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 में किस सितारे को मिली कितनी फीस? ऋषभ शेट्टी ने छोड़ा सबको पीछे
‘कांतारा’ ने तोड़ा था रिकॉर्ड
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का पहले पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था. 14 करोड़ के बजट में बनी ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 से 500 करोड़ की कमाई की थी. अब ‘कांतारा चैप्टर 2’ से भी उम्मीद की जा रही है कि ये पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ सकती है. बता दें इस बार फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया, जयराम और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 का ट्रेलर देख क्या बोली ऑडियंस? ऋषभ शेट्टी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
वरुण धवन की मूवी के साथ क्लैश
वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. दिलचस्प बात ये हैं कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ-साथ वरुण धवन और जाह्नव कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दोनों फिल्में की इस कड़ी टक्कर में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है ये देखना दिलचस्प होने वाला है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
33 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines