मुंबई: ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा’ (Kantara Box Office Collection) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ये लेटेस्ट रिलीज पहले दिन ही हिट साबित होती नजर आ रही है। वहीं समीक्षकों से भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।
अभी पढ़ें – 13 चौके और 9 छक्के… Prithvi Shaw ने मचाई गदर, 61 गेंद पर ठोक डाले 134 रन…देखें VIDEO
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, दुनिया भर में फिल्म ने ₹ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया और ऐसा करने वाली ये छठी फिल्म है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभी भी यश की KGF 2 है, जिसने दुनिया भर में ₹1207 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले, KGF 1 ने ₹250 करोड़ के कलेक्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया था।
इसके बाद किच्चा सुदीप की विक्रांत रोना ₹159 करोड़, जेम्स (₹151 करोड़) और 777 चार्ली (₹105 करोड़) ने कमाए। वहीं ‘कंतारा’ के कलेक्शन बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने की डिमांड कर रहे थे। ऐसे में ‘कंतारा’ को हिंदी, तेलुगु और तमिल वर्जन में भी डब किया गया है, जिसके बाद ये आंकड़े निश्चित रूप से और बढ़ने वाले हैं।
‘कंतारा’ के निर्देशन के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। फिल्म की कहानी दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव ‘कंबाला’ में सेट की गई है, जो कंबाला और भूत कोला कला की परंपरा और संस्कृति को दर्शाती है। फिल्म की कहानी इंसानों और प्रकृति के बीच के संघर्ष को दिखाती है। गांव के लोग अपने शिव (मुख्य किरदार) का अनुसरण करते हैं, जो अपने समुदाय को वन विभाग के अधिकारियों और भ्रष्ट जमींदारों से बचाने के लिए लड़ता है।
फिल्म कई दमदार एक्शन सीन्स से भरपूर है। होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा कि उनकी आने वाले हफ्तों में कांटारा को और भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। टीम ने ये भी कहा कि फिल्म के हिंदी वर्जन को पूरे भारत में 800 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा। एक्टर-प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन ने घोषणा की कि वह जल्द ही अपने बैनर पृथ्वीराज प्रोडक्शंस के माध्यम से केरल में कंतारा का मलयालम संस्करण जारी करेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
5 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
6 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
10 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
23 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines