मुंबई: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा’ 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आई थी और तबसे लेकर अब तक ये दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी ने इसकी खूब सराहना की है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर बूम देने में काफी मदद कर रही है और फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।
इसी के साथ 14 अक्टूबर, मेकर्स ने इसका हिंदी वर्जन रिलीज किया, जिसके चलते आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ और ‘कोड नेम तिरंगा’ को मुंह की खानी पड़ी। वहीं नौवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘कंतारा’ ने 9वें दिन यानी शनिवार को 2.55 करोड़ दिन का बिजनेस किया है।
अभी पढ़ें – Jaya Bachchan Viral Video: दिवाली के मौके पर भी जया ने लगाई पैप्स को फटकार, बता डाला ‘घुसपैठिया’
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kantara Box Office Collection Day 9)
एक्शन-थ्रिलर ड्रामा कंतारा यश की केजीएफ: चैप्टर 2 को पछाड़कर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। कया लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म इस हफ्ते 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, इसने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया और अब इसका टोटल कलेक्शन 19.60 करोड़ हो गया है।
दिनों के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन-
Day 1- Rs 1.27 Cr
Day 2- Rs 2.75 Cr
Day 3- Rs 3.50 Cr
Day 4- Rs 1.75 Cr
Day 5- Rs 1.88 Cr
Day 6- Rs 1.95 Cr
Day 7- Rs 1.90 Cr
Day 8- Rs 2.05 Cr
Day 9- Rs 2.55 Cr
Total: Rs 19.60 crores
अभी पढ़ें – एकता कपूर की दिवाली पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, देखें वीडियो
कंतारा के बारे में
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
55 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines