हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kantara Box Office Collection Day 7: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' ने चटाई सबको धूल, जानें कलेक्शन

विज्ञापन
Kantara Box Office Collection Day 14: दो हफ्तों के बाद भी बरकरार है 'कंतारा' का क्रेज

मुंबई: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा’ 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आई थी और तबसे लेकर अब तक ये दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी ने इसकी खूब सराहना की है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर बूम देने में काफी मदद कर रही है और फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।

अभी पढ़ें – Black Adam Box Office Collection Day 1: पहले दिन दिखा फिल्म का क्रेज, जानें कलेक्शन

इसी के साथ 14 अक्टूबर, मेकर्स ने इसका हिंदी वर्जन रिलीज किया, जिसके चलते आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ और ‘कोड नेम तिरंगा’ को मुंह की खानी पड़ी। वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘कंतारा’ ने सातवें दिन 1.90 करोड़ दिन का बिजनेस किया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kantara Box Office Collection Day 7)
एक्शन-थ्रिलर ड्रामा कंतारा यश की केजीएफ: चैप्टर 2 को पछाड़कर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी और सिनेमाघरों में लंबे समय तक चलेगी। 20 अक्टूबर को फिल्म ने मल्टीप्लेक्स में अपने सात दिन पूरे कर लिए।

दिनों के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन-
Day 1- Rs 1.27 Cr
Day 2- Rs 2.75 Cr
Day 3- Rs 3.50 Cr
Day 4- Rs 1.75 Cr
Day 5- Rs 1.88 Cr
Day 6- Rs 1.95 Cr
Day 7- Rs 1.90
Total: Rs 15 crores

अभी पढ़ें – Kajol और Madhuri Dixit ने दिवाली पार्टी में खूब मचाया धमाल, इनसाइड वीडियो से हुआ खुलासा

कंतारा के बारे में
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें