Kannada Actor Upendra Apology: हाल में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर उपेंद्र (Upendra) की परेशानियां बढ़ गई हैं। दरअसल, एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसके बाद बात बढ़ते देख एक्टर को मांफी तक मांगनी पड़ी। दरअसल, एक्टर ने एक फेसबुक लाइव सेशन के दौरान दलित समुदाय के खिलाफ कुछ विवादित बयान दिए थे, जिसके बाद उनको ट्रोलर्स का सामना करना था। इस विवाद में फंसने के बाद एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। एक्टर ने फेसबुक लाइफ अपने राजनीतिक पार्टी प्रजाकीया के बारे में बात करने के लिए रखी थी।
इस दौरान उन्होंने दलितों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद एक्टर विवादों में आ गए। रिपोर्ट्स की माने तो, एक्टर के खिलाफ कथित तौर से चेन्नम्मना केरे अचुकट्टू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने फेसबुर लाइव के दौरान अपनी राजनीतिक पार्टी प्रजाकीया के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘अगर कोई शहर है तो उसमें अनिवार्य रूप से दलित होंगे’।
यह भी पढ़ें: मशहूर निर्माता-अभिनेता रेप केस में गिरफ्तार, पीड़िता बोली- रेप कर बनाया वीडियो, किया ब्लैकमेल
कन्नड़ एक्टर Upendra को करना पड़ रहा ट्रोलर्स का सामना
इस दौरान एक्टर द्वारा इस्तेमाल की गई ऐसी भाषा को लेकर एक समुदाय अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। उनका ये बयान तेजी से सोशल वीडियो पर भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक्टर को खूब ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, विरोध होने के बाद एक्टर ने अपने वीडियो को हटा दिया है।
Upendra ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद एक्टर ने वीडियो हटा दिया और साथ में माफी भी मांगी। एक्टर ने कहा कि ‘मैंने आज फेसबुक और इंस्टाग्राम लाइव प्रसारण में एक कहावत का इस्तेमाल किया जैसे ही मुझे लगेगा कि इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। मैं उस लाइव वीडियो को अपने सोशल मीडिया से हटा दूंगा और इस शब्द के लिए खेद है। मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं’।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines