मशहूर निर्माता-अभिनेता रेप केस में गिरफ्तार, पीड़िता बोली- रेप कर बनाया वीडियो, किया ब्लैकमेल

Kannada Actor Producer Veerendra Babu Arrested

Kannada Actor Producer Veerendra Babu Arrested

विज्ञापन

Kannada Actor Veerendra Babu Arrested: कन्नड़ फिल्म अभिनेता-निर्माता वीरेंद्र बाबू (Veerendra Babu) पर बलात्कार और ब्लैकमेल के आरोप लगे हैं, जिसके बाद रिपोर्ट्स की मुताबिक उनको गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता-निर्माता वीरेंद्र बाबू पर 36 साल की एक महिला से लाखों रुपये वसूलने और सोने का कीमती समाने लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद एक्टर को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वीरेंद्र बाबू पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप भी लगे हैं। मामला साल 2021 का बताया जा रहा है।

कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र बाबू ने पीड़ित महिला से साल 2021 में 15 लाख रुपये की मांग की थी और ऐसा न करने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी थी। वहीं अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि ‘वीरेंद्र बाबू ने उससे पहले दोस्ती की और फिर उनको फिल्म ऑफर करने के बहाने अपने घर पर बुलाया’।

विज्ञापन
Kannada Actor-Producer Veerendra Babu ARRESTED

Kannada Actor-Producer Veerendra Babu ARRESTED

कॉफी में मिलाई थी नशे की दवाई दी थी – पीड़ित महिला

36 साल की पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए आगे बताया कि ‘जब वो निर्देशक वीरेंद्र के घर पहुंची तो उसने काॅफी में नशे की दवाई मिलाकर महिला को पीने के लिए दी। महिला का कहना है कि इसका फायदा उठा कर कन्नड़ फिल्म अभिनेता-निर्माता वीरेंद्र बाबू ने उसकी वीडियो रिकॉर्ड किया।

Kannada Film Actor Veerendra Babu

Kannada Film Actor Veerendra Babu

विज्ञापन

15 लाख रुपये ले चुका है आरोप – महिला

महिला का कथित तौर पर आरोप है कि निर्देशक द्वारा उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया, जिसके बाद महिला को विडियो दिखाकर उसको ब्लैकमेल करने लगा और पैसे की मांग करने लगा। ऐसा न करने पर विडियो लीक की धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे ऑनलाइन 15 लाख रुपये देने के लिए मजबूर भी किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ